
जब असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने खींच लिए बच्चे के बाल, वीडियो शेयर कर क्या लिखा
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कुछ स्कूली छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान वह मजाकिया अंदाज में एक स्कूली छात्र के बाल खींचते नजर आते हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कुछ स्कूली छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान वह मजाकिया अंदाज में एक स्कूली छात्र के बाल खींचते नजर आते हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लग रहा है हिमंता उस बच्चे से बाल छोटे करने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि मैं समझता हूं कि मेरे भांजों की हेयरस्टाइल स्लिम और ट्रिम होनी चाहिए।
चपत भी लगाई
वीडियो में नजर आ रहा है कि हिमंता सरमा छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान हिमंता की नजर एक लड़के पर जाती है, जिसके बाल थोड़े बड़े हैं। हिमंता उससे बातचीत करने लगते हैं। हालांकि वीडियो में आवाज स्पष्ट नहीं है, लेकिन अंदाजा है कि हिमंता उसकी हेयरस्टाइल को लेकर ही बात कर रहे हैं। इसके बाद हिमंता उसके बाल को पकड़कर हल्के सा खींचते हैं। इसके बाद वह उसे मजाकिया अंदाज में चपत भी लगाते हैं।
गौरतलब है कि हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य के हिंदू दंपतियों से एक से अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह किया है। उन्होंने इसका कारण यह बताया कि धार्मिक अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों की तुलना में हिंदुओं में जन्म दर घट रही है। सरमा ने कहा कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में जन्म दर अधिक है, जबकि हिंदुओं में यह लगातार गिर रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बच्चे को जन्म देने की दर अधिक है। हिंदुओं में बच्चे को जन्म देने की दर घट रही है।





