
कुछ कागजात दिखाऊंगा, पाकिस्तानी शख्स से गौरव गोगोई की पत्नी से संबंध पर फिर बोले हिमंता सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहाकि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के साथ गौरव गोगोई की पत्नी के साथ संबंधों का आरोप है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहाकि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के साथ गौरव गोगोई की पत्नी के साथ संबंधों का आरोप है। हिमंता ने कहाकि इस मामले पर हमारी अप्रोच अलग है। हम इस मामले को केंद्रीय एजेंसी को ट्रांसफर करने वाले हैं। उन्होंने कहाकि एक बार जुबिन गर्ग की मौत का केस सॉल्व हो जाए, फिर इसका रेगुलर ट्रायल होगा।

असम के मुख्यमंत्री ने कहाकि इस महीने के अंत या फिर अगले महीने की शुरुआत में हम आप लोगों के साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स साझा करने वाले हैं। हालांकि यह केस केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपा जाएगा। हिमंता ने कहाकि यह केस काफी उलझा हुआ है। असम एसआईटी के लिए इस मामले को पूरी तरह से जांच पाना संभव नहीं होगा। उन्होंने आगे कहाकि फिलहाल हमने जो भी हासिल किया है, वह आरोपी व्यक्ति के खिलाफ ठोस निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए पर्याप्त है।
गौरतलब है कि हिमंता बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि एलिजाबेथ पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने के आरोप हैं। इसके अलावा उनके ऊपर युवाओं को पाकिस्तान दूतावास ले जाकर उनके विचार बदलने और कट्टरता बढ़ाने की कोशिश, पिछले 12 वर्षों से भारतीय नागरिकता न लेने के आरोप भी लगे हैं। एलिजाबेथ पर धर्म परिवर्तन के गिरोह में शामिल होना और राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने के लिए बाहरी स्रोतों से धन प्राप्त करना भी बड़े आरोप हैं।



