फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट, पायलट बोले- हमने नहीं भेजा; फिर क्या हुआ?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), राजस्थान पुलिस और बम निरोधक व निपटान दस्ते (BDDS) ने विमान, यात्रियों के सामान और कार्गो होल्ड की गहन तलाशी ली।

Air India Thiruvananthapuram to Delhi flight cancelled
जयपुर में सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां मल्टी-एजेंसी सुरक्षा ऑपरेशन शुरू हुआ।

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर (AI2030) फ्लाइट में बुधवार (14 अक्टूबर 2026) को उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान के ट्रांसपोंडर से अचानक हाइजैक या विमान अपहरण का संकेत देने वाला कोड 7500 (Squawk Code 7500) प्रसारित हो गया। लगभग 300 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को लेकर आ रही इस फ्लाइट को सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) मुंबई की ओर से संपर्क किए जाने पर पायलटों ने स्पष्ट किया कि फ्लाइट में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और उन्होंने कोई हाइजैक कोड सेट नहीं किया है। हालांकि, मानक सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए विमान की जयपुर में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

जयपुर एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में चला बड़ा सुरक्षा अभियान

जयपुर में सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां मल्टी-एजेंसी सुरक्षा ऑपरेशन शुरू हुआ।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), राजस्थान पुलिस और बम निरोधक व निपटान दस्ते (BDDS) ने विमान, यात्रियों के सामान और कार्गो होल्ड की गहन तलाशी ली।

नई दिल्ली में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के कमांडो को भी स्टैंडबाय पर रखा गया था।

सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल भवन में लाया गया। सुरक्षा समिति की तरफ से खतरे का अलर्ट समाप्त घोषित किए जाने के बाद विमान और क्रू को दिल्ली के लिए उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई।

कैसे ट्रिगर हुआ 7500 कोड? एटीसी सॉफ्टवेयर या मानवीय भूल?

एविएशन एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि यह झूठा हाइजैक अलर्ट आखिर कैसे ट्रिगर हुआ।

सीनियर बोइंग 787 पायलटों के अनुसार, गलती से कोड 7500 दर्ज होने की संभावना "दस खरब में से एक" होती है, क्योंकि ट्रांसपोंडर में हर एक अंक को हाथ से मैनुअल दर्ज करना पड़ता है।

ATC सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी? मुंबई ATC को नया रडार सिस्टम मिलने के बाद जांचकर्ता इस बिंदु पर भी विचार कर रहे हैं कि क्या एटीसी की तरफ से किसी सॉफ्टवेयर की खामी के कारण यह कोड रडार स्क्रीन पर लाल होकर बजा था।

एविएशन में Squawk 7500 विमान अपहरण, Squawk 7600 रेडियो/कम्युनिकेशन फेलियर, और Squawk 7700 जनरल इमरजेंसी के लिए रिजर्व होता है।

एयर इंडिया ने क्या कहा?

एयर इंडिया ने अपने बयान में पुष्टि की कि 14 अक्टूबर को फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2030 को एक सुरक्षा आशंका के कारण जयपुर डायवर्ट किया गया था। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, सुरक्षा एजेंसियों ने जांच पूरी कर विमान को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया है, और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयरलाइन ने खेद व्यक्त किया है।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट, पायलट बोले- हमने नहीं भेजा; फिर क्