केरल के पूर्व CM पिनाराई विजयन के खिलाफ दर्ज करें FIR; हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

लाइव हिन्दुस्तान
share

केरल हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन, उनकी बेटी वीणा और दामाद मोहम्मद रियास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

High Court major order Register FIR against former Kerala CM Pinarayi Vijayan
हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। (फाइल फोटो)

केरल हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन, उनकी बेटी वीणा और दामाद मोहम्मद रियास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराधों को शामिल करते हुए FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि बीते हफ्ते कोर्ट ने याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट जनरल के. जाजू बाबू और एडवोकेट वी. सेतुनाथ और ED की ओर से पेश हुए जयशंकर वी. नायर की दलीलें सुनी थीं। इसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने कहा सवाल यह है कि क्या PMLA की धारा 66(2) के तहत ED से जानकारी मिलने पर राज्य की पुलिस बिना शुरुआती जांच के FIR दर्ज करने के लिए बाध्य है?

केरल पुलिस को तुरंत FIR करनी चाहिए थी: ED

ईडी और याचिकाकर्ता दोनों ने तर्क दिया कि इस मामले के तथ्यों के आधार पर शुरुआती जांच की कोई गुंजाइश नहीं थी। राज्य की पुलिस को तुरंत FIR दर्ज करनी चाहिए थी। याचिकाकर्ता ने यह भी बताया कि इस मामले में विजिलेंस विभाग के किसी सदस्य के बिना एक विशेष जांच टीम बनाई गई थी। ऐसा कैबिनेट के फैसले के बिना नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी आदेश के तहत यही कानून है।

ED ने डीजीपी को लिखी थी चिट्ठी

19 अगस्त को ईडी ने एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उसने इस मामले में करोड़ों रुपये के हवाला लेन-देन से जुड़े सबूत इकट्ठा किए हैं। आरोपियों ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अपराध किए हैं। 7 सितंबर को ईडी ने केरल के डीजीपी को पत्र भेजकर पिनाराई विजयन के साथ-साथ वीणा और रियास के खिलाफ PC एक्ट के तहत FIR दर्ज करने को कहा। हालांकि, होम सेक्रेटरी ने डीजीपी को आदेश दिया कि वे यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दें और शुरुआती जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाएं।

सरकार ने क्यों दिए जांच के आदेश?

याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने एडवोकेट जनरल, एडिशनल एडवोकेट जनरल और डायरेक्टर जनरल ऑफ प्रॉसिक्यूशन से कानूनी राय मांगी थी। इन सभी ने तुरंत FIR दर्ज करने की सलाह दी थी, लेकिन सरकार ने फिर भी शुरुआती जांच का आदेश दे दिया।

याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि उसकी शिकायतों पर एक तय समय-सीमा के भीतर विचार किया जाए। साथ ही यह भी अनुरोध किया गया है कि मामले को विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो को ट्रांसफर करने का निर्देश दिया जाए ताकि PC एक्ट के तहत अपराधों को शामिल करते हुए FIR दर्ज की जा सके।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेरल के पूर्व CM पिनाराई विजयन के खिलाफ दर्ज करें FIR; हाईकोर्ट का बड़ा आदेश