Hindi NewsIndia Newsheavy uproar in lok sabha over allegations on sonia gandhi and george soros foundation connection
जॉर्ज सोरोस से सोनिया गांधी के लिंक पर संसद में बवाल, लोकसभा ही स्थगित करनी पड़ी

जॉर्ज सोरोस से सोनिया गांधी के लिंक पर संसद में बवाल, लोकसभा ही स्थगित करनी पड़ी

संक्षेप:
  • सोनिया गांधी के जॉर्ज सोरोस के फाउंडेशन से कनेक्शन के आरोपों को लेकर संसद में जोरदार हंगामा हुआ। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगति करनी पड़ गई।

Mon, 9 Dec 2024 11:36 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीजेपी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आरोप लगाया है कि उनका संबंध फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशइया पैसिफिक (FDL-AP) से जुडी हैं। बता दं कि हंगरी मूल के अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस से इस संगठन को पैसा मिलता है। यह संगठन अलग कश्मीर की वकालत करता रहा है। सोनिया गांधी पर लगे इन आरोपों को लेकर सोमवार को संसद में जोरदार हंगामा हुआ। बीजेपी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कांग्रेस सांसद सदन में जोरदार हंगामा करने लगे। इसके बाद लोकसभा को स्थगित करना पड़ गया।

सुबह 11 बजे सदन के समवेत होने पर अध्यक्ष ओम बिरला के आसन पर आते ही विपक्षी सदस्य अपने स्थानों से उठ कर कुछ मुद्दे उठाने लगे, जो स्पष्ट सुनायी नहीं दिए। इस पर श्री बिरला ने पूछा कि क्या वे सदन नहीं चलने देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में किसी विषय को नहीं उठाया जाता है।

अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। देश चाहता है कि सदन की कार्यवाही चले। आप सदन में गतिरोध पैदा कर रहे हैं। उन्होंने दोबारा कहा कि आप सदन नहीं चलाना चाहते हैं। इस पर विपक्षी सदस्य कुछ कहने लगे। उसके बाद श्री बिरला ने तुरंत सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि अगर कोई भी देश विरोधी तत्वों के साथ मिलकर काम करता है तो सभी पार्टियों को मिलकर उसका विरोध करना चाहिए। चाहे वह उसकी खुद की पार्टी का ही शख्स क्यों ना हो। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगर उनकी पार्टी का भी कोई भारत विरोधी संगठन के साथ मिला हुआ है तो उसके खिलाफ भी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले की कांग्रेस को बता दिया था कि संविधान पर चर्चा लोकसभा में 13 और 14 दिसंबर और राज्यसभा में 16 और 17 दिसंबर को की जाएगी। बता दें कि बीजेपी ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि कश्मीर को स्वतंत्र राष्ट्र मानने का विचार रखने वाले संगठन और सोनिया गांधी के बीच कनेक्शन है। इससे पता चलता है कि विदेश संस्थाओं को प्रभाव किस तरह से भारत के आंतरिक मामलों पर पड़ रहा है। बीजेपी के मुताबिक सोनिया गांधी के राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्षता की वह से जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ साझेदारी हुई थी।

बीजेपी ने यह भी काह कि जॉर्ज सोरोस की फंडिंग से चलने वाले खोजी पत्रकारों ने ही अडानी पर हमले को लेकर राहुल गांधी के भाषणों का प्रसारण किया। राहुल गांधी भी इसे अपने सोर्स के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाए। बीजेपी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी जॉर्ज सोरोस को अपना दोस्त बता चुके हैं। (भाषा से इनपुट्स के साथ)

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।