प्लेन में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की अब कैसी है सेहत, सरकार ने दिया अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सरकार ने बताया कि सऊदी अरब के ताबुक के एक अस्पताल में शुरुआती मेडिकल इलाज के बाद, कैप्टन स्मित मच्छार को अब आगे की मेडिकल देखभाल और रिकवरी के लिए अबू धाबी शिफ्ट कर दिया गया है।

health condition of Captain Smit Machchhar who injured in flydubai flight
स्मित मच्छार की सेहत पर भारत सरकार की करीब से नजर बनी हुई है

दुबई से तेल अवीव की फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को पायलट के हमले में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत पर भारत सरकार की करीब से नजर बनी हुई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार रात मच्छार की हेल्थ की जानकारी दी और कहा कि अब उन्हें आगे के इलाज के लिए अबू धाबी शिफ्ट कर दिया गया है। भारतीय एम्बेसी कैप्टन और उनके परिवार से लगातार संपर्क में है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा, ''हम भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ 1073 के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत पर करीब से नजर रख रहे हैं। सऊदी अरब के ताबुक के एक अस्पताल में शुरुआती मेडिकल इलाज के बाद, उन्हें अब आगे की मेडिकल देखभाल और रिकवरी के लिए अबू धाबी शिफ्ट कर दिया गया है। यूएई में हमारे एम्बेसडर ने अस्पताल में कैप्टन मच्छार से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा।''

बयान में आगे कहा गया, '' इससे पहले, वह उनके परिवार से भी मिले और कैप्टन की सेहत और हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया। अबू धाबी में हमारी एम्बेसी और दुबई में कॉन्सुलेट इस मामले में लोकल अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम एक बार फिर कैप्टन स्मित की बहादुरी और हिम्मत को सलाम करते हैं। हम उनकी बहादुरी के काम के लिए दुनिया भर से मिली तारीफ और सपोर्ट के लिए भी उनकी गहरी तारीफ करते हैं।''

विमान को गिराने की कोशिश में था को पायलट

वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड 1073 के कॉकपिट में सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उड़ान का को-पायलट विमान को कथित तौर पर गिराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विमान के भारतीय कैप्टन मच्छार ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए उसके प्रयास को विफल कर दिया। चाकू से किए गए हमले में मच्छार घायल हो गए, लेकिन वह 174 यात्रियों को ले जा रहे विमान को बचाने में सफल रहे।

कैप्टन मच्छार के साहस और बहादुरी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। बाद में, विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल जाकर कैप्टन मच्छार और उनके परिवार से मुलाकात की।

'मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है'

इसने कहा, ''कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं।'' यूएई स्थित भारतीय मिशन ने कहा, ''दूतावास उनका निरंतर इलाज और कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।'' रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार रात कहा कि भारतीय पायलट उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। इसने कहा कि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकैप्टन स्मित की बहादुरी को सलाम, प्लेन में घायल भारतीय पायलट की अब कैसी है सेहत?