Hindi NewsIndia NewsHe doesnt play game in politics PM Modi say while introducing CP Radhakrishnan
ये राजनीति में खेल नहीं करते, सीपी राधाकृष्णन के परिचय में क्या बोले पीएम मोदी

ये राजनीति में खेल नहीं करते, सीपी राधाकृष्णन के परिचय में क्या बोले पीएम मोदी

संक्षेप:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीपी राधाकृष्णन की तारीफ करते हुए कहा कि वह  जमीनी व्यक्ति हैं और राजनीति में खेल नहीं करते हैं। उनकी यह टिप्पणी पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ से जोड़कर देखी जा रही है।

Aug 19, 2025 12:46 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एनडीए की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को सभी नेताओं से रूबरू करवाया। प्रधानमंत्री ने राधाकृष्णन की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक मीनी नेता हैं। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन ओबीसी समाज से आने वाले बेहद सहज व्यक्ति हैं। वह राजनीति में खेल नहीं करते हैं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का यह बयान जगदीप धनखड़ से जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्व उपराष्ट्रपति ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा था कि बीजेपी से अनबन के चलते ही उन्होंने यह कदम उठाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एनडीए ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है जबकि इंडिया गठबंधन अभी मंथन कर रहा है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि एनडीए की बैठक में राधाकृष्णन के नाम पर सहमति बन गई है। अब राधाकृष्णन बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। बात दें कि एनडीए को लोकसभा और राज्यसभा में पूर्ण बहुमत प्राप्त है। ऐसे में माना जा रहा है कि राधाकृष्णन की ही जीत होगी। राजनाथ सिंह ने राधाकृष्णन को लेकर विपक्ष से भी बात की है। हालांकि संकेत यही हैं कि इंडिया गठबंधन अपना उम्मीदवार उतारेगा।

ये भी पढ़ें:राधाकृष्णन के खिलाफ ISRO वैज्ञानिक को उतार सकता है विपक्ष, चर्चा में हैं ये नाम

पीएम मोदी ने यहां संसद भवन के सभागार में आयोजित राजग सांसदों की एक बैठक में सभी विपक्षी दलों से श्री राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगते हुए उन्हें सर्वसम्मति से चुनने की अपील की। इसमें राजग के सभी घटक दलों के सांसदों को बुलाया गया था। राजग ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। इस संबंध में सोमवार देर शाम केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर एक अहम बैठक हुई और उसमें तय हुआ कि राधाकृष्णन बुधवार को सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।