Hindi NewsIndia NewsHaryana dgp op singh comments on thar suv and bullet motorcycle
थार और बुलेट चलाते हैं सारे बदमाश, ऐसा क्यों बोले हरियाणा के डीजीपी

थार और बुलेट चलाते हैं सारे बदमाश, ऐसा क्यों बोले हरियाणा के डीजीपी

संक्षेप: Thar SUV: डीजीपी ने कहा, 'अब लिस्ट निकालें पुलिस की तो कितने लोगों के पास थार होगी। जिसके पास भी थार होगी, दिमाग घूमा हुआ होगा उसका। वो एक स्टेटमेंट है। थार गाड़ी नहीं, एक स्टेटमेंट है कि हम ऐसे हैं। ठीक है फिर भुगतो।

Mon, 10 Nov 2025 01:15 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Thar SUV: हरियाणा के DGP यानी पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने थार गाड़ी चलाने वालों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने थार चालकों के तार उनकी मानसिकता से जोड़े हैं और कहा है कि जो भी इस गाड़ी को चलाता है, उसका दिमाग 'घूमा हुआ' होगा। इस दौरान उन्होंने हरियाणा पुलिस अधिकारी के बेटे के थार वाहन से हुए हादसे का भी हवाला दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने कहा, 'अब थार गाड़ी है, उसे छोड़ने का क्या मतलब है, बुलेट मोटरसाइकिल है। सारे बदमाश इन पर ही चलते हैं। जिस तरह की गाड़ी की चॉइस है, ये आपका माइंडसेट दिखाता है। थार देखिए स्टंट करेंगे। हमारे एक एसीपी का बेटा है, उसने गाड़ी चढ़ा दी। अब वह घूम रहा है कि मेरे बेटे को छोड़ दो। अरे किसके नाम से थार है। हमारे नाम से तो फिर तू ही बदमाश है।'

उन्होंने साफ कर दिया है कि दादागिरी करने वालों को पुलिस नहीं छोड़ेगी। डीजीपी ने कहा, 'अब लिस्ट निकालें पुलिस की तो कितने लोगों के पास थार होगी। जिसके पास भी थार होगी, दिमाग घूमा हुआ होगा उसका। वो एक स्टेटमेंट है। थार गाड़ी नहीं, एक स्टेटमेंट है कि हम ऐसे हैं। ठीक है फिर भुगतो। दोनों मजे थोड़ी होंगे। दादागिरी भी हो और फंसे भी न ऐसा कैसे होगा।'

पुलिस को भी निर्देश

शनिवार को सिंह ने ट्रैफिक नियमों के संबंध में उन्होंने कहा कि पुलिस को कभी अपनी शक्तियों का एकतरफा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यदि किसी वाहन चालक के पास वाहन से संबंधित चार आवश्यक दस्तावेज हैं, तो पांचवां दस्तावेज न होने पर उसे परेशान करने या चालान जारी करने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस आम जनता को परेशान करने के लिए नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए है।

गुरुग्राम क्षेत्र में सामान्य दुर्घटनाओं और नशे में वाहन चलाने के कारणों पर चर्चा करते हुए डीजीपी ने कहा कि पुलिस को यह स्वीकार करना चाहिए कि युवा आबादी वाले शहर में रात की जिंदगी और 'क्लबिंग' आम है।

डीजीपी ने नशे में वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जोर देकर कहा कि संबंधित प्रतिष्ठानों के साथ समन्वय किया जाए ताकि ग्राहक घर जाने के लिए कैब बुक करें या समूह के साथ जाने वाले वाहन चालक को शराब न दी जाए।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।