Hindi NewsIndia NewsHaryana ASI Sandeep Kumar Lathar cremation done in Jind Julana son says will fulfill his dreams video
उन्होंने जो सपने देखे वो… ASI लाठर के अंतिम सरकार के बाद बेटे का वीडियो देख पसीज जाएगा दिल

उन्होंने जो सपने देखे वो… ASI लाठर के अंतिम सरकार के बाद बेटे का वीडियो देख पसीज जाएगा दिल

संक्षेप: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को रोहतक में ASI के परिवार से मिलने के बाद कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनकी पत्नी को नौकरी देने का आश्वासन दिया है। सरकार ने उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की भी बात कही।

Thu, 16 Oct 2025 11:24 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हरियाणा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) संदीप कुमार लाठर का गुरुवार को जींद जिले के जुलाना स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम सरकार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिनमें उनके गांव के लोग और विभिन्न राजनीतिक नेता भी शामिल थे। इस बीच ASI के बेटे का एक वीडियो सामने आया है जिसे देख कर लोगों का दिल भर आया है। एएसआई संदीप कुमार के बेटे ने रुंधे गले से कहा है कि उसे अपने पिता पर हमेशा गर्व रहेगा और वह उनके सभी सपने पूरे करेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अपने पिता के अंतिम संस्कार के दौरान पत्रकारों से घिरे लाठर के बेटे ने अपने आंसुओं को रोकते हुए कहा, "मुझे अपने पिता पर गर्व है। उन्होंने जो सपने देखे हैं मैं उसे पूरा करूंगा।" गौरतलब है कि रोहतक में साइबर सेल में कार्यरत सहायक उप-निरीक्षक संदीप कुमार लाठर ने बीते 14 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी। संदीप कुमार का शव रोहतक में लाढौत-धामर रोड के किनारे उनके एक रिश्तेदार के खेत में बने कमरे से बरामद किया गया था।

वहीं ASI की बेटी ने जुलाना में पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि उनके पिता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जान दे दी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान दे दी, वह शहीद हैं। मुझे विश्वास है कि हरियाणा पुलिस और सरकार हमारा साथ देगी।’’ इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को रोहतक में शोकाकुल परिवार से मिलने के बाद कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनकी पत्नी को नौकरी देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार बच्चों की पढ़ाई का भी खर्चा उठाएंगी।

बता दें कि हरियाणा में पहले IPS अधिकारी पूरन कुमार और फिर ASI संदीप लाठर के एक के बाद एक सुसाइड मामलों से सनसनी फैल गई है। ASI संदीप ने आत्महत्या से पहले एक ‘अंतिम नोट’ छोड़ा है जिसमें उन्होंने पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। पूरन कुमार भी रोहतक जिले में तैनात थे। छह मिनट के एक वीडियो में उन्होंने पूरन कुमार की पत्नी और हरियाणा की वरिष्ठ IAS ऑफिसर अमनीत कुमार का भी जिक्र किया है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि तत्कालीन आईजी के कार्यकाल के दौरान आईजीपी कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के तबादले जाति को ध्यान में रखकर किए जाते थे।

ये भी पढ़ें:पूरन कुमार के सुसाइड पर ASI संदीप को नाचना चाहिए था, मर क्यों गए: कांग्रेस नेता
ये भी पढ़ें:पूरन कुमार की घरवाली भ्रष्टाचारी, महिलाओं के साथ…; ASI ने वीडियो में ये सब बताया

आरोपों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को संदीप कुमार की पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। मामले में चार व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसमें वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की पत्नी, आईएएस अमनीत पी. कुमार, और उनके भाई, पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन का नाम शामिल है। इसके अलावा आईपीएस के गनमैन सुशील और उनके सहयोगी सुनील को भी आरोपी बनाया गया है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।