उन्हें बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत, राहुल गांधी पर बरसे हरदीप पुरी; एपस्टीन पाइल पर क्या बोले?

Feb 11, 2026 04:34 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को एपस्टीन फाइल्स में अपना नाम आने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए स्पष्ट किया कि वे बदनाम अमेरिकी फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से केवल कुछ मौकों पर एक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में मिले थे।

उन्हें बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत, राहुल गांधी पर बरसे हरदीप पुरी; एपस्टीन पाइल पर क्या बोले?

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को एपस्टीन फाइल्स में अपना नाम आने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए स्पष्ट किया कि वे बदनाम अमेरिकी फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से केवल 'कुछ मौकों पर एक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में' मिले थे तथा उनके साथ सिर्फ एक ईमेल का आदान-प्रदान किया था। राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए भाषण में लगाए गए सनसनीखेज आरोपों के कुछ घंटों बाद पुरी ने पत्रकारों से कहा कि जेफरी एपस्टीन के साथ उनकी बातचीत का उनके खिलाफ लगे आरोपों से कोई संबंध नहीं था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रहुल गांधी को बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत है।

उन्होंने आगे कहा कि उस समय उनका मुख्य संपर्क लिंक्डइन के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन से था, और उन्होंने इस इंटरनेट उद्यमी एवं वेंचर कैपिटलिस्ट को भारत आने का निमंत्रण दिया था। तीन मिलियन ईमेल में से उनका तीन-चार बार नाम का जिक्र है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं एक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में कुछ मौकों पर एपस्टीन से मिला था और सिर्फ एक ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था। हमारी बातचीत का उन अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था, जिनके आरोप उन पर हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमने 'मेक इन इंडिया' के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि मुझे एपस्टीन की गतिविधियों में कोई रुचि नहीं थी। उनके लिए मैं 'सही व्यक्ति' नहीं था। एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था। राहुल गांधी को ईमेल पढ़ने चाहिए। हरदीप पुरी ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष समझना चाहिए कि एपस्टीन फाइल्स कुकर्मों और आपराधिक मामलों से संबंधित हैं। इन फाइल्स में गंभीर आरोप दर्ज हैं, जिनमें एक निजी द्वीप पर लोगों को ले जाकर यौन शोषण किए जाने के आरोप शामिल हैं। पीड़ितों ने इस मामले में शिकायतें भी दर्ज कराई हैं। मेरी किसी भी बातचीत का इससे कोई संबंध नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय को लेकर उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

कांग्रेस सांसद पर हमला बोलते हुए पुरी ने कहा कि देश में दो तरह के नेता होते हैं। एक वे जो दिन-रात काम कर देश को आगे बढ़ाते हैं, और दूसरे वे जिनके आचरण में 'मसखरेपन' नजर आते हैं। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि मैं अपने शब्दों का चयन सोच समझकर कर रहा हूं। मैंने उन्हें मसखरा नहीं कहा, बल्कि मसखरेपन के तत्व कहा है। हरदीप पुरी ने आगे कहा कि राहुल गांधी को बिना तथ्यों के आरोप लगाने की आदत है।

उन्होंने कहा कि कुछ नेता राजनीतिक व्यवस्था के भीतर जिम्मेदारी निभाते हुए जनसेवा में अपना जीवन समर्पित करते हैं। उनके प्रयासों से देश दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।