
भारत के खिलाफ हाफिज सईद की नई साजिश, रिश्वतखोरी के आरोप में फंसे जज साहब; टॉप 5 न्यूज
बीते मई महीने में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर जैश और लश्कर के ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में दर्जनों आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था जिसके बाद से आतंकी बौखलाए हुए हैं।
लश्कर सरगना आतंकी हाफिज सहित भारत के खिलाफ नई साजिश रच रहा है। रिपोर्ट्स में खुफिया सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि हाफिज सहित भारत के खिलाफ नया मोर्चा खोलने की योजना की बना रहा है जिसका संभावित लॉन्च पैड बांग्लादेश हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में एक दीवानी जज पर मनचाहा फैसला सुनाने के लिए 15 लाख रुपए की घूस लेने के आरोप लगे हैं।

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ:
बांग्लादेश को लॉन्च पैड बनाकर भारत पर हमला करने की तैयारी कर रहा हाफिज सईद
लश्कर का सरगना आतंकी हाफिज सईद भारत के खिलाफ नई साजिश रच रहा है। हाल ही में सामने आईं कुछ रिपोर्ट्स में इसका खुलासा हुआ है। इन रिपोर्ट्स में खुफिया सूत्रों के हवाले दावा किया गया है कि हाफिज सईद भारत के खिलाफ हमला करने के लिए नया लॉन्च पैड तैयार कर रहा है। जानकारी के मुताबिक हाफिज सईद के इस नए लॉन्च पैड का ठिकाना बांग्लादेश हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
'बिहार में नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात होंगे' बयान पर फंसे राजद MLC, FIR का आदेश
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर विवादित बयान देने पर लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एमएलसी सुनील कुमार सिंह फंस गए हैं। बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने सुनील सिंह पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। सुनील ने अपने बयान में कहा था कि अगर बिहार चुनाव की मतगणना के दौरान अगर कोई हेराफेरी की गई तो बिहार की सड़कों पर भी वो दृश्य दिखाई देंगे जो नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में दिखे थे। राजद नेता के इस बयान से सियासी पारा गर्मा गया, जेडीयू ने इस पर पलटवार भी किया। पढ़ें पूरी खबर…
विस्फोट के बाद भी आरिफ के व्यवहार में नहीं आया था बदलाव, फ्लैटमेट ने खोले कई राज
दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इस मामले में कई संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कुछ डॉक्टरों को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें कानपुर के डॉक्टर आरिफ भी शामिल है। आरिफ के हिरासत में लिए जाने की खबर जब उनकी करीबियों और फ्लैटमेट को लगी तो उन्होंने डॉक्टर को लेकर कई राज खोले। डॉ. आरिफ के फ्लैटमेट डॉक्टर अभिषेक का कहना है कि दिल्ली में विस्फोट के बाद डॉक्टर के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया, यानी उनकी शारीरिक भाषा सामान्य रही। डॉ. अभिषेक ने उनके साथ किसी भी व्यक्तिगत संबंध की बात से इनकार किया और कहा कि आरिफ ने उन्हें केवल अपने पिता की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया था। पढ़ें पूरी खबर…
रिश्वतखोरी के आरोप में फंसे जज साहब, मनचाहा फैसला सुनाने के लिए 15 लाख रुपए घूस लेने के आरोप
मुंबई में एक दीवानी अदालत से हाल ही में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अदालत में क्लर्क के पद पर तैनात एक शख्स को एक जमीन विवाद मामले में पक्ष में फैसला दिलाने के लिए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की ओर से 15 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को यह जानकारी दी। वहीं इस मामले में दीवानी अदालत, मझगांव के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एजाजुद्दीन सालाउद्दीन काजी को वांछित आरोपी बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
मुसलमान ही आतंकवादी, ये सोच गलत, वीडियो वायरल होने पर देवबंद इंस्पेक्टर पर ऐक्शन
दिल्ली धमाके के बाद यूपी के एक इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देवबंद कोतवाली में तैनात कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा का 20 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह आतंकवाद ओर नक्सलवाद के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए सेना में भी आतंकवादी पकड़े जाने की बात कह रहे है। ये सोच गलत है कि मुसलमान ही आतंकवादी होता है। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है। हिंदू भी पकड़े गए। एसएसपी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इंस्पेक्टर ने वीडियो को एडिट कर वायरल करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…



