Hindi NewsIndia NewsHafiz Saeed allegedly planning to open a new front against India with Bangladesh as launchpad
भारत के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश, बांग्लादेश को लॉन्च पैड बना हमला करने की फिराक में हाफिज सईद

भारत के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश, बांग्लादेश को लॉन्च पैड बना हमला करने की फिराक में हाफिज सईद

संक्षेप:

बीते मई महीने में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर जैश और लश्कर के ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में दर्जनों आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था जिसके बाद से आतंकी बौखलाए हुए हैं।

Nov 13, 2025 06:35 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लश्कर का सरगना आतंकी हाफिज सईद भारत के खिलाफ नई साजिश रच रहा है। हाल ही में सामने आईं कुछ रिपोर्ट्स में इसका खुलासा हुआ है। इन रिपोर्ट्स में खुफिया सूत्रों के हवाले दावा किया गया है कि हाफिज सईद भारत के खिलाफ हमला करने के लिए नया लॉन्च पैड तैयार कर रहा है। जानकारी के मुताबिक हाफिज सईद के इस नए लॉन्च पैड का ठिकाना बांग्लादेश हो सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में भारतीय खुफिया एजेंसियों ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद भारत के खिलाफ एक नया मोर्चा खोलने की योजना बना रहा है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट से पहले हाल ही मेरी पाकिस्तान के खैरपुर तमेवाली से एक वायरल वीडियो भी सामने आया है जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सैफुल्लाह सैफ यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि हाफिज सईद बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि सैफुल्लाह के इस दावे को महज बयानबाजी मानकर खारिज नहीं किया जा सकता।

हाफिज सईद का करीबी पहुंचा था बांग्लादेश

खुफिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि हाफिज सईद के एक करीबी, अल्लामा इब्तिसाम इलाही जहीर ने अक्टूबर के अंत में गुप्त रूप से बांग्लादेश का दौरा किया था। इस दौरान उसने कथित तौर पर राजशाही और चपैनवाबगंज जैसे बॉर्डर वाले जिलों में कुछ कट्टरपंथी समूहों से मुलाकात की थी। खुफिया फाइलों के मुताबिक इस उनका संदेश स्पष्ट था, स्थानीय युवाओं को जिहाद के लिए संगठित करना और धर्मनिरपेक्ष और उदारवादी ताकतों के खिलाफ पाकिस्तान से बांग्लादेश तक सेना को एकजुट करना।

पाकिस्तान और बांग्लादेश का याराना

खुफिया एजेंसियों की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब बीते कुछ महीनों से पाकिस्तान और बांग्लादेश करीब आते नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के पतन और मोहम्मद यूनुस के देश की गद्दी संभालने के बाद से ही दोनों देश खुलकर यारी दिखा रहे हैं। हाल के हफ्तों में इन दोनों देशों के बीच कई उच्च-स्तरीय सैन्य और राजनीतिक गतिविधियां हुई हैं, जो भारत के लिए चिंताजनक खबर हो सकती है।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान का खौफनाक राज खुला, शहबाज शरीफ का 'खास' हाफिज सईद के अड्डे पर पहुंचा
ये भी पढ़ें:पूर्वोत्तर राज्यों में साजिश रच रहा हाफिज सईद, करीबी ने डाला बांग्लादेश में डेरा

1971 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

हालिया घटनाकम्रों की बात करें तो कुछ ही दिन पहले ही पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ चार दिवसीय यात्रा पर ढाका पहुंचे थे। वहीं बीते दिनों पाकिस्तानी नौसेना का एक युद्धपोत चटगांव बंदरगाह पर भी पहुंचा था। बांग्लादेश ने 1971 में जब पाकिस्तान के खिलाफ आजादी की लड़ाई थी, तब से ऐसा पहली बार हुआ जब कोई पाकिस्तानी युद्धपोत बांग्लादेशी पानी में उतरा।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।