SIR में किसके कट गए नाम, सामने आया; विवाद के बीच चुनाव आयोग ने सब बताया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

SIR के मुद्दे पर जारी सियासी बवाल फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग ने इस प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल में काटे गए नामों की लिस्ट जारी कर दी है। मंगलवार को ही विपक्ष ने SIR के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

SIR Row
भारत निर्वाचन आयोग ने SIR प्रक्रिया के दौरान काटे गए नामों की लिस्ट जारी की है। (ANI Photo)

ज्ञानेश कुमार यानी भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में SIR के दौरान काटे गए नामों की लिस्ट जारी कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों के नाम हटे हैं, वो फॉर्म 6 ऑनलाइन जमा कर नाम शामिल करा सकते हैं। खास बात है यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब विपक्ष SIR रद्द करने की मांग कर रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या हटाए गए मतदाताओं के नामों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट के साथ-साथ संबंधित जिलों के निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइट पर दिए गए संपर्क सूत्रों के माध्यम से भी उपलब्ध है। किसी भी पात्र मतदाता को अगर यह लगता है कि उसका नाम सूची से छूट गया है, तो वह मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन प्रपत्र 6 जमा कर सकता है या बूथ स्तर अधिकारी से संपर्क कर सकता है।'

कैसे दोबारा शामिल होगा नाम

उन्होंने जानकारी दी कि जिन योग्य लोगों के नाम इन श्रेणियों में होने के कारण मतदाता सूची से छूट गए हैं, वे ऑनलाइन प्रपत्र 6 जमा करके या अपने बूथ स्तर अधिकारी के माध्यम से दोबारा अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने बूथ स्तर के अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया है कि वे उन योग्य मतदाताओं की पहचान करने के प्रयास तेज करें, जिनके नाम विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से छूटने की आशंका है।

फॉर्म 6 पर सुप्रीम कोर्ट क्या बोला

सोमवार को ही शीर्ष न्यायालय ने कहा है कि उसकी तरफ से फॉर्म 6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं दी गई है। साथ ही कहा था की कोर्ट आयोग की तरफ से लिए गए फैसलों की जांच करेगा। CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने कहा था, 'हम सभी फैसलों की जांच करेंगे। यदि कोई फैसला कानून के अनुरूप नहीं पाया गया, तो हम उसे रद्द कर देंगे। आप अदालत की शक्ति जानते हैं।'

बेंच ने कहा था, 'हमने फॉर्म 6 में किसी भी बदलाव को मंज़ूरी नहीं दी है। यह बात साफ होनी चाहिए। जब ​​रिकॉर्ड पेश किए जाएंगे, तो हम देखना चाहेंगे कि इसमें बदलाव किसने किया है।' दरअसल, फॉर्म 6 ऐसा आवेदन है जिसके जरिए कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने की मांग करता है।

ज्ञानेश कुमार के निलंबन से इनकार

सीईसी ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा था कि अदालत केवल समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर आदेश पारित नहीं कर सकती और उसे निर्वाचन आयोग और केंद्र के जवाबों पर गौर करना होगा।

याचिकाकर्ता राकेश कुमार सिंह की ओर से पेश एडवोकेट विकास सिंह ने अंतरिम राहत के तौर पर ज्ञानेश कुमार को आगे कोई भी फैसला लेने से रोकने का निर्देश देने की मांग की। उन्होंने सीईसी को निलंबित करने का भी अनुरोध किया और कहा कि हर नागरिक अपने मतदान के अधिकार को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है। चुनाव आयोग ने भी कहा था कि फॉर्म 6 में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsSIR में किसके कट गए नाम, सामने आया; विवाद के बीच चुनाव आयोग ने सब बताया