भारत में मोटा पैसा छाप रहे ट्रंप, ज्यादा कमाई गुरुग्राम से; कितनी संपत्ति बनाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कमाई का कोई मौका नहीं छोड़ा। वर्ष 2025 के लिए उन्होंने विभिन्न मीडिया कंपनियों के साथ हुए समझौतों से करीब आठ डॉलर कमाया। इसके अलावा दूसरे देशों में रियल एस्टेट डेवलपर्स को अपने नाम के लाइसेंस देने से उनकी कंपनी को करोड़ों डॉलर की आय हुई।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भारत का बाजार फायदेमंद साबित हुआ है। आंकड़े बता रहे हैं कि उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दिल्ली, पुणे, गुरुग्राम समेत कई शहरों से आया है। इसकी मुख्य वजह रियल एस्टेट डेवलपर्स के साथ लाइसेंस समझौता है। हाल ही में ट्रंप की आय से जुड़ी जानकारी यूएस ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स में दाखिल की गईं हैं।
कुल कितनी कमाई
ट्रंप ने 2.3 बिलियन डॉलर की कमाई की है, जिसमें से उनके परिवार ने 58 मिलियन डॉलर लाइसेंसिंग फीस के जरिए कमाए हैं। दरअसल, इन समझौतों के जरिए डेवलपर्स एक फीस चुकाते हैं और अपने लग्जरी आवासीय और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में ट्रंप के नाम का इस्तेमाल करते हैं। भारत समेत कई देशों में इन समझौतों के तहत प्रोजेक्ट्स हैं।
भारत से कितनी कमाई
ईटी नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के परिवार की आय में 10 मिलियन डॉलर भारत से आए हैं। ये कमाई मुख्य रूप से 6 भारतीय शहरों से की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 3.6 मिलियन डॉलर गुरुग्राम, 1.8 मिलियन डॉलर दिल्ली, 1.5 मिलियन डॉलर हैदराबाद, 1.5 मिलियन डॉलर नोएडा, 1.5 मिलियन डॉलर पुणे और 1 लाख 80 हजार 850 डॉलर मुंबई से कमाए गए हैं।
सबसे ज्यादा कमाई कहां से
ट्रंप सबसे ज्यादा मिडिल ईस्ट से कमाते हैं। उन्होंने 11.7 मिलियन डॉलर दुबई, 10 मिलियन डॉलर अबु धाबी, 9.2 मिलियन डॉलर सऊदी अरब और 5.25 मिलियन डॉलर दोहा से कमाए। इसके अलावा लाइसेंसिंग समझौतों के जरइए वियतनाम, रोमानिया, तुर्कि और इंडोनेशिया से भी कमाए हैं।
क्रिप्टो से मोटी आय
ट्रंप ने वर्ष 2025 में पारिवारिक क्रिप्टो कारोबार से 1.4 अरब डॉलर से अधिक की कमाई की है। वित्तीय खुलासे से पता चला है कि ट्रंप की नीतियों से उनकी डिजिटल आय बढ़ी है। उनके बेटों की क्रिप्टो कंपनी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल ने 80 करोड़ डॉलर कमाए हैं। इसमें क्रिप्टो टोकन की बिक्री से 52 करोड़ डॉलर जबकि वर्ल्ड लिबर्टी कारोबार में हिस्सेदारी बेचने से 25 करोड़ डॉलर से अधिक की कमाई हुई है। ट्रंप ने अपने ट्रंप मीम कॉइन की बिक्री से 63.5 करोड़ डॉलर की कमाई की है। आंकड़े बताते हैं कि क्रिप्टो कारोबार से ट्रंप की संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ है।
राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद ट्रंप ने कई ऐसी नीतियां लागू कीं जिसका सीधा लाभ क्रिप्टो उद्योग को मिला और परिवार की क्रिप्टो संपत्ति में इजाफा हुआ। इसमें स्टेबलकॉइन के लिए संघीय नियम लागू करना और अमेरिकी न्याय विभाग और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन द्वारा क्रिप्टो उद्योग पर कार्रवाई को सीमित करना शामिल है। इसी के जरिए ये मुनाफा हुआ है।
गोल्फ रिसॉर्ट कारोबार से आमदनी
ट्रंप की आमदनी उनके पारंपरिक गोल्फ और रिसॉर्ट कारोबार से भी बढ़ रही है। वर्ष 2025 में गोल्फ और रिसॉर्ट कारोबार 50 करोड़ डॉलर से अधिक हो गया है। इसमें पहले की तुलना में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फ्लोरिडा के मार-ए-लागो क्लब का राजस्व 2025 में 5 करोड़ डॉलर से बढ़कर 7.7 करोड़ डॉलर हो गया है। ट्रंप इसे विंटर व्हाइट हाउस कहते हैं।
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें

