मेरी मौत भी हो सकती थी, गुरुग्राम हिट ऐंड रन केस की पीड़िता बोली- सिंपैथी गेम खेल रहा आरोपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम हिट ऐंड रन केस की पीड़िता बाइकर ने कहा है कि आरोपी सिंपैथी गेम खेल रहा है। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने के बाद जब मैं गिर गई तो वह रुका तक नहीं। इस घटना में मेरी मौत भी हो सकती थी।

Gurugram
गुरुग्राम हिट ऐंड रन की पीड़िता ने कहा, मेरी मौत भी हो सकती थी

गुरुग्राम से सोमवार को एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया था। सिया नाम की एक महिला बाइकर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि कार सवार ने जान-बूझकर उसे ठोकर मारी। इसके बाद वह सड़क पर गिर गई और लुढ़कती चली गई। वहीं बाइक काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर काफी जोरदार थी बाइक से चिनगारियां निकल रही थीं। आरोपी कल्याण ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उसने जान-बूझकर टक्कर नहीं मारी। इसपर पीड़िता का बयान भी सामने आया है। पीड़िता सिया ने कहा कि आरोपी कल्याण बैंसला केवल सिंपैथी गेम खेल रहा है।

मेरी मौत भी हो सकती थी

सिया ने कहा कि वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से उन्हें टक्कर मारी गई। बैंसला ने कहा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि कौन किसे उकसा रहा था। आरोपी ने कहा, मुझे उस लड़की के लिए बड़ा दुख हुआ। लेकिन वीडियो में देखिए कि कौन बार-बार बाइक तेज कर रहे थे और स्लो कर रहे थे। उन्होंने महिला बाइकर पर ही उकसाने का आरोप लगाया है। सिया ने कहा, मैं चाहें तेज चलूं या फिर स्लो, आपको पीछा करने का अधिकार किसने दे दिया। ये बोल रहे हैं कि उन्हें पता भी नहीं था कि लड़की बाइक चला रही थी। मेरे बाल इतने लंबे हैं। चोटी बनाई थी। आपने पीछा किया और बाइक रोकने को कहा। मुझे समझ नहीं आता कि हिट ऐंड रन वाले के के लिए क्या दो वीडियो काफी नहीं है।

सिया ने कहा, मैं रोड पर गिरी हूं और बाइक घिसती चली गई। अगर आपको दुख ही हो रहा था तो आप रुके क्यों नहीं। आपकी जिम्मेदारी थी कि आप रुकें और हमें देखें। अगर दो तीन सिकंड का गैप हो जाता तो मेरी मौत हो सकती थी। ऐसे में उसका सिंपैथी वाला गेम भी चलने वाला नहीं है। वह तो यह देखने को भी नहीं रुका कि जिसको टक्कर मारी वह मर गया कि बच गया। ऐसे लोग यह भी नहीं सोचते कि उनके घर में भी महिलाएं होंगी।

बता दें कि आरोपी कल्याण बैंसला ने अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन जानबूझकर महिला को टक्कर मारने से इनकार करते हुए कहा कि वह ''यू-टर्न के पास कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा था।' जिम संचालक एवं स्वयं को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बताने वाले बैंसला ने कहा कि उसे डर था कि बाइक सवारों का एक समूह उसे और उसके परिवार को पीट सकता है, इसलिए वह घटनास्थल से भाग गया। विवाद के बाद आरोपी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया।

बैंसला ने मीडिया से कहा, ''मैं अपने परिवार के साथ सफर कर रहा था। मैंने उस युवती को कोई इशारा नहीं किया था, मैंने केवल उससे बाइक धीरे चलाने को कहा था। मैं मानता हूं कि टक्कर हुई थी। अगर मैं उसी समय रुक जाता तो वे लोग हमें पीट देते।'

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमौत हो सकती थी, गुरुग्राम हिट ऐंड रन की पीड़िता बोली- सिंपैथी गेम खेल रहा आरोपी