सर्बियाई संसद के बाहर गोलीबारी, उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें; पढ़ें टॉप 5 न्यूज

सर्बियाई संसद के बाहर गोलीबारी, उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें; पढ़ें टॉप 5 न्यूज

संक्षेप:

सर्बिया की संसद भवन के बाहर बुधवार को हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

Oct 22, 2025 06:55 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि उनके पिता अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम चरण में हैं। इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर उन्हें एक दृढ़ वैचारिक आधार और प्रगतिशील दृष्टिकोण वाले नेता की आवश्यकता है, जिसका मार्गदर्शन वे कर सकें। दूसरी ओर, तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय बना हुआ है। इसके कारण कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। उधर, एपेक सम्मेलन से ठीक पहले उत्तर कोरिया ने शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें दागी, जिससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है। वहीं, सर्बिया की संसद भवन के बाहर बुधवार को हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंतिम चरण में सिद्धारमैया के राजनीतिक सफर

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर बदलाव को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच, बुधवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता अपने राजनीतिक करियर के अंतिम दौर में हैं और अब उन्हें अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी सतीश जारकीहोली को मार्गदर्शन प्रदान करना चाहिए। दरअसल, कई माह से यह अफवाहें उड़ रही हैं कि सिद्धारमैया को हटाकर डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, हर बार ऐसी खबरों को खारिज किया जाता रहा है, फिर भी विधायकों और राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

कम दबाव क्षेत्र के कारण दक्षिणी राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी

तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय बना हुआ है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में एक डिप्रेशन विकसित हो चुका है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से 22 से 24 अक्टूबर तक, यानी अगले तीन दिनों में दक्षिण भारत के विभिन्न भागों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की जाएगी। खास कर के 22 अक्टूबर को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

सर्बियाई संसद के बाहर गोलीबारी, एक घायल

सर्बिया की संसद भवन के बाहर बुधवार को हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच के समर्थकों के एक कैंप में आग लगा दी गई। राष्ट्रपति वुचिच ने इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे एक सुनियोजित आतंकवादी हमला करार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी और आगजनी के इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

उत्तर कोरिया ने दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें

दक्षिण कोरिया में इस माह के अंत में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन का आयोजन होने वाला है, जिसमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 21 प्रमुख देशों के नेता भाग लेंगे। सम्मेलन से ठीक पहले उत्तर कोरिया ने बुधवार को कई शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण कोरिया द्वारा एपीईसी सम्मेलन की मेजबानी की तैयारियों के बीच ऐसे प्रक्षेपण और तेज हो सकते हैं। यह परीक्षण चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं अन्य वैश्विक नेताओं के ग्योंगजू में APEC सम्मेलन के लिए एकत्रित होने से केवल एक सप्ताह पूर्व किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

जैश ने महिलाओं के लिए शुरू किया ऑनलाइन जिहादी कोर्स

आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने महिलाओं को अपनी सदस्यता दिलाने के उद्देश्य से ऑनलाइन जिहादी कोर्स 'तुफात अल-मुमिनात' की शुरुआत की है, जिसका संचालन आतंकवादी मसूद अजहर की बहनों एवं उमर फारूक की पत्नी द्वारा किया जाएगा। संगठन ने प्रत्येक प्रतिभागी से 500 रुपये का चंदा निर्धारित किया है। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित एवं पाकिस्तान प्रायोजित जैश-ए-मोहम्मद एक महिला ब्रिगेड का गठन कर रहा है, जिसका नाम 'जमात उल-मुमिनात' रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।