बाइकसवार की पीठ पर था गिटार, AI कैमरे ने सवारी समझ काट दिया हेलमेट का चालान

भाषा
Follow us on Google News
share

बेंगलुरु में एआई कैमरे ने एक शख्स का चालान काट दिया जबकि उसके पीछे कोई सवारी नहीं बैठी थी बल्कि गिटार टंगा हुआ था। एआई कैमरे ने इसे व्यक्ति समझकर चालान काट दिया।

AI camera
पीठ पर टंगे गिटार को एआई कैमरे ने समझ लिया सवारी

बेंगलुरु में ट्रैफिक चालान काटने के लिए लगाए गए एआई कैमरे ने गिटार को ही सवारी समझ लिया और एक बाइक का चालान काट दिया। जानकारी के मुताबिक एक शख्स ने अपनी पीठ पर गिटार टांग रखा था। कैमरे ने समझा कि कोई बिना हेलमेट लगाए बैठा है और चालान कट गया। सौविक दत्ता ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कैमरे द्वारा खींची गई तस्वीर साझा की है, जिसमें वह हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते हुए और पीठ पर गिटार टांगे नजर आ रहे हैं।

यह घटना 15 सितंबर, 2026 की है। इसके बाद उनकी पत्नी के नाम 500 रुपये का चालान जारी किया गया, जिसमें पीछे बैठी सवारी के हेलमेट नहीं पहनने का उल्लेख था। दत्ता ने बेंगलुरु यातायात पुलिस को टैग करते हुए एआई आधारित यातायात उल्लंघन पहचान प्रणाली की कथित त्रुटि की ओर ध्यान दिलाया और जुर्माना रद्द करने का अनुरोध किया।

यातायात पुलिस ने क्या दी सलाह

दत्ता ने 26 सितंबर को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वह बेंगलुरु में अपनी पत्नी के दोपहिया वाहन को अकेले चला रहे थे और उनकी पीठ पर गिटार टंगा हुआ था। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को 'पीछे बैठी सवारी के हेलमेट नहीं पहनने' को लेकर यातायात चालान (नोटिस संख्या 86202541) जारी किया गया। उन्होंने एआई आधारित यातायात उल्लंघन पहचान प्रणाली पर सवाल उठाते हुए चालान रद्द करने का अनुरोध किया।बेंगलुरु यातायात पुलिस ने उनकी पोस्ट का जवाब देते हुए उनसे उल्लंघन में सुधार के लिए ई-मेल करने या संबंधित नंबरों पर संपर्क करने को कहा।

अब इस घटना को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अब तो बैग लदना भी खतरे से खाली नहीं है। एक अन्य यूजर ने कहा कि लगता है कि अब गिटार के लिए भी हेलमेट खरीदना पड़ेगा तभी एआई कैमरे वाले चालान से बच पाएंगे।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाइकसवार की पीठ पर था गिटार, AI कैमरे ने सवारी समझ काट दिया हेलमेट का चालान