स्वीडिश हवाई क्षेत्र में जाते ही पीएम मोदी के विमान को ग्रिपेन फाइटर जेट ने किया एस्कॉर्ट, वीडियो वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पीएम मोदी स्वीडन की यात्रा स्वीडिश प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर कर रहे हैं। यह पीएम मोदी के पांच देशों के दौरे का तीसरा चरण है। इससे पहले प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और नीदरलैंड्स का दौरा कर चुके हैं।

स्वीडिश हवाई क्षेत्र में जाते ही पीएम मोदी के विमान को ग्रिपेन फाइटर जेट ने किया एस्कॉर्ट, वीडियो वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों के दौरे के तीसरे चरण में स्वीडन की दो दिवसीय यात्रा पर हैं, जो 17 और 18 मई को तय है। रविवार को पीएम का विमान गोथेनबर्ग पहुंचने से पहले स्वीडिश हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। यहां तुरंत उनके विमान को ग्रिपेन फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया। पीएम मोदी स्वीडन की यात्रा स्वीडिश प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर कर रहे हैं। यह पीएम मोदी के पांच देशों के दौरे का तीसरा चरण है। इससे पहले प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और नीदरलैंड्स का दौरा कर चुके हैं। अब वे स्वीडन में हैं और इसके बाद नॉर्वे व इटली जाएंगे।

यूएई में भी अबू धाबी पहुंचने से ठीक पहले भाजपा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दावा किया गया कि पीएम मोदी के विमान को UAE हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते समय F-16 फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया। बाद में पीएम मोदी ने UAE नेताओं को इस शिष्टाचार के लिए धन्यवाद दिया। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने फाइटर जेट्स की ओर से एस्कॉर्ट किए जाने का क्लिप शेयर किया। उन्होंने इसे भारत और UAE के नेतृत्व के बीच गहरे सामरिक साझेदारी, विश्वास और व्यक्तिगत सौहार्द की झलक बताया।

ग्रिपेन फाइटर जेट्स क्या हैं?

ग्रिपेन फाइटर जेट्स को आने वाले खतरों का मुकाबला करने और उन्हें मात देने के लिए तैयार किया गया है। इसमें गोलाकार कवरेज वाली इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और मॉडर्न AESA तकनीक शामिल है। यह सहज HMC सिस्टम के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है, जो पायलट को तेजी से सही फैसला लेने में मदद करता है। इसके निर्माता के अनुसार, ग्रिपेन-ई अत्याधुनिक तकनीकों, नवीनतम सिस्टम, सेंसर्स, हथियारों और पॉड्स को शामिल करता है, जो शानदार खूबियों से लैस करते हैं। शक्तिशाली इंजन के कारण इसमें बेहतरीन रेंज और 10 हार्ड-पॉइंट्स के साथ प्रभावशाली पेलोड ले जाने की क्षमता है।

स्वीडन में पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी स्वीडन में यूरोपीय बिजनेस लीडर्स के फोरम को संबोधित करेंगे, जिसमें EU प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी शामिल होंगी। भारत और स्वीडन के बीच व्यापार, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती टेक्नोलॉजी पर चर्चा होगी। पीएम मोदी आखिरी बार 2018 में स्वीडन गए थे, जब उन्होंने पहला भारत-नॉर्डिक सम्मेलन किया था। अधिकारियों के अनुसार, इस बार स्वीडन के माध्यम से भारत-EU सहयोग की समीक्षा का अवसर मिलेगा। वह स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे पर चर्चा होगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें