ट्रंप के खिलाफ ग्रीनलैंड ने खोला मोर्चा, पीएम मोदी बोले- घुसपैठियों को वापस भेजना होगा; टॉप-5

Jan 18, 2026 06:55 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share

पश्चिम बंगाल के सिंगूर में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को यहां से उनके मूल देश वापस भेजना होगा। दूसरी ओर ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को खरीदने या हासिल करने के प्रयासों का इस आर्कटिक द्वीप पर जोरदार विरोध हो रहा है।

ट्रंप के खिलाफ ग्रीनलैंड ने खोला मोर्चा, पीएम मोदी बोले- घुसपैठियों को वापस भेजना होगा; टॉप-5

Top News Today: पश्चिम बंगाल के सिंगूर में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को यहां से उनके मूल देश वापस भेजना होगा। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को खरीदने या हासिल करने के प्रयासों का इस आर्कटिक द्वीप पर जोरदार विरोध हो रहा है। वही, उत्तर प्रदेश के झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर कॉलोनी में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने अपनी तीसरी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के करीब 10 दिन पहले हुई इस घटना में उसने शव के टुकड़े करके घर में ही धीरे-धीरे जला दिया। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजना होगा: पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के सिंगूर में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को यहां से उनके मूल देश वापस भेजना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि हर कोई चाहता है कि पश्चिम बंगाल में 15 साल पुराना जंगल राज खत्म हो। बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुकी है और इस पार्टी को सत्ता से बाहर करना चाहती है। प्रधानमंत्री ने आह्वान किया कि पश्चिम बंगाल और पूरे देश के विकास के लिए 'वंदे मातरम्' को अपना मंत्र बनाना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं; ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर हजारों लोग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को खरीदने या हासिल करने के प्रयासों का इस आर्कटिक द्वीप पर जोरदार विरोध हो रहा है। राजधानी नुउक में शनिवार को हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर ट्रंप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ग्रीनलैंड की स्वायत्तता और डेनमार्क के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। पढ़ें पूरी खबर...

नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में बड़ा ऐक्शन, बिल्डर पर FIR

नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने अब सख्त कार्रवाई की है। सेक्टर 150 में हुए इस हादसे के बाद बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे लगभग 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई थी, जिसमें युवराज की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। रातभर चले बचाव अभियान के बाद शनिवार सुबह शव बरामद किया गया। पढ़ें पूरी खबर..

झांसी में तीसरी पत्नी को मारकर 10 दिन घर में जलाता रहा लाश

उत्तर प्रदेश के झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर कॉलोनी में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने अपनी तीसरी पत्नी की 10 दिन पहले हत्या कर दी, और दुर्गंध छिपाने के लिए शव के टुकड़े करके घर में ही धीरे-धीरे जला दिया। रविवार तड़के शव के अवशेषों को ठिकाने लगाने के लिए टैक्सी बुक की। वहीं टैक्सी ड्राइवर की सूचना पर पुलिस ने नीला बॉक्स खोला तो उसमें जली हुई हड्डियां, अंग और चिता की राख मिली। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान खुद ही आतंकी देश, मस्जिदों को किया नष्ट

जम्मू-कश्मीर में मस्जिदों की प्रोफाइलिंग पर टिप्पणी करके पाकिस्तान खुद फंस गया है। बलूचिस्तान के नेता मीर यार ने शहबाज शरीफ सरकार पर जमकर निशाना साधा और पाकिस्तान को आतंकी देश करार दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने खुद बलूचिस्तान में कई मस्जिदों को नष्ट कर दिया है। मीर यार ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के उस बयान की आलोचना की, जिसमें जम्मू-कश्मीर में मस्जिदों और उनकी प्रबंधन समितियों की प्रोफाइलिंग की निंदा की गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।