Hindi NewsIndia Newsgrand banquet in honour of Vladimir Putin at Rashtrapati Bhavan, fusion of Russian and Indian flavours on dining table
राष्ट्रपति भवन में व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में शाही भोज, खाने की टेबल पर रूस-भारत के स्वाद का संगम

राष्ट्रपति भवन में व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में शाही भोज, खाने की टेबल पर रूस-भारत के स्वाद का संगम

संक्षेप:

राष्ट्रपति भवन में आयोजित राजकीय भोज में भारत की विशाल सांस्कृतिक विरासत और मेहमाननवाजी का प्रदर्शन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस भोज के मेन्यू में रूसी बोरश्च और कश्मीरी वाजवान जैसे व्यंजनों को शामिल किया गया है।

Dec 05, 2025 10:05 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Putin India Visit Dinner at Rashtrapati Bhawan: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में राजकीय शाही भोज का आयोजन किया गया। इसमें खाने की टेबल पर दोनों देशों के मशहूर व्यंजन का संगम देखने को मिल रहा है। इस वक्त (समाचार लिखे जाने तक करीब 9 बजे तक) राष्ट्रपति भवन में डिनर चल रहा है, जहां पुतिन और उनका पूरा डेलिगेशन राष्ट्रपति भवन में मौजूद है और खाने का लुत्फ उठा रहा है। भोज में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के वीआईपी भी शामिल हैं। बिजनेस, पॉलिटिक्स और कल्चर समेत अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों को इस भोज में आमंत्रित किया गया है। भोज में करीब 150 से अधिक लोग शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि जब पुतिन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद पुतिन का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत-रूस स्पेशल और प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के लिए राष्ट्रपति पुतिन के सपोर्ट और पर्सनल कमिटमेंट की तारीफ़ की। दोनों नेताओं ने भरोसा जताया कि भारत और रूस के बीच दोस्ती, जो कई सालों से पक्की है, आने वाले कई सालों तक और मज़बूत होती रहेगी।

ये भी पढ़ें:पुतिन को PM से मिले कई उपहार, गीता के श्लोकों से लेकर चाय की मिठास; और क्या-क्या

भोज में भारत की विशाल सांस्कृतिक विरासत की झलक

राष्ट्रपति भवन में आयोजित राजकीय भोज में भारत की विशाल सांस्कृतिक विरासत और मेहमाननवाजी का प्रदर्शन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस भोज के मेन्यू में रूसी बोरश्च और कश्मीरी वाजवान जैसे व्यंजनों को शामिल किया गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि डिनर के दौरानज्वाइंट मिलिट्री बैंड भारत और रूस के मशहूर गानों की भी प्रस्तुति देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के म्यूजिशियन वाला ट्राई-सर्विसेज बैंड 'सारे जहां से अच्छा' और 'कदम कदम बढ़ाए जा' जैसे देशभक्ति गानों की मेलोडी परफॉर्मेंस देने वाले हैं।

2018 में हैदराबाद हाउस में डिनर पार्टी

2018 में जब पुतिन भारत आए थे, तब उनके सम्मान में हैदराबाद हाउस में डिनर का आयोजन किया गया था। उसमें वेज और नॉनवेज व्यंजन परोसे गए थे। मेनू में तब सैल्मन फ‍िलेट, प्याज, केसर और मसालों में रोस्टेड लैम्ब, क्रीमी सॉस में बना चिकन शामिल था। वॉटरमेलन क्रीम सूप, कमल-ककड़ी और दालों से बने कबाब, काले चने के साथ बनी बासमती चावल की डिश भी शामिल थे। माना जा रहा है कि इस बार भी उनके खाने की टेबल पर इनमें से कुछ व्यंजन रखे गए होंगे।

ये भी पढ़ें:राहुल-खरगे को पुतिन के डिनर में नहीं मिला न्योता, सरकार ने थरूर को दिया 'तोहफा'

हाई प्रोटीन वाला भोजन पसंद करते हैं पुतिन

वैसे 73 साल के प्रेसिडेंट पुतिन साधारण और हाई प्रोटीन वाला भोजन पसंद करते हैं। उन्हें रूसी कॉटेज चीज ट्वोरोग, शहद वाला दलिया, कच्चे क्वेल अंडे, भेड़ का मांस, मछली की डिश स्मोक्ड स्टर्जन और टमाटर-खीरे का सलाद पसंद है।वह बहुत कम मीठा और तीखा भोजन कम करते हैं। हालांकि, कभी-कभी पिस्ता आइसक्रीम का आनंद भी उठाते हैं। डिनर के बाद राष्ट्रपति पुतिन अपनी यात्रा समाप्त कर मॉस्को लौट जाएंगे।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।