Hindi NewsIndia NewsGovernment ready to talk on SIR Pension Rules changed Top 5 news
SIR पर हंगामे के बीच चर्चा को तैयार सरकार, पेंशन स्कीम के नियमों में क्या बदलाव; टॉप-5 न्यूज

SIR पर हंगामे के बीच चर्चा को तैयार सरकार, पेंशन स्कीम के नियमों में क्या बदलाव; टॉप-5 न्यूज

संक्षेप:

केंद्र सरकार चुनाव सुधारों पर संसद में बहस कराने के लिए तैयार है, जहां हर राज्य के लिए आदेशित SIR पर भी चर्चा होगी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...

Dec 02, 2025 06:40 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

केंद्र सरकार चुनाव सुधारों पर संसद में बहस कराने के लिए तैयार है, जहां हर राज्य के लिए आदेशित SIR पर भी चर्चा होगी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

SIR को लेकर हंगामे के बीच चुनाव सुधार पर चर्चा को तैयार सरकार
केंद्र सरकार चुनाव सुधारों पर संसद में बहस कराने के लिए तैयार है, जहां हर राज्य के लिए आदेशित SIR पर भी चर्चा होगी। चुनाव सुधार को लेकर लोकसभा में 9 और 10 दिसंबर को बहस होगी। इसके लिए 10 घंटे का समय आवंटित किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं की बैठक में आज यह फैसला किया गया। इसके तहत, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 साल पूरा होने और चुनावों सुधारों के विषयों पर सदन में अगले सप्ताह चर्चा होगी। पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, पेंशन स्कीम के बदले गए नियम, बड़ी राहत
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अब NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) और UPS (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) में निवेश करने वाले कर्मचारियों को अपने पैसे के निवेश पर पहले की तुलना में कहीं ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने निवेश विकल्पों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी है, जिससे सब्सक्राइबर्स अपनी जोखिम क्षमता के हिसाब से बेहतर चुनाव कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर

राजभवन बन गए लोकभवन, अब PMO भी कहलाएगा सेवा तीर्थ; संदेश क्या है?
एक युग का अंत, एक नए युग की शुरुआत… 1 दिसंबर 2025 से भारत के नक्शे पर राजशाही के आखिरी प्रतीक भी मिट गए। अब देश के हर राज्य में गवर्नर हाउस नहीं, बल्कि जनता का अपना लोकभवन होगा। और दिल्ली में सत्ता के सर्वोच्च केंद्र, प्रधानमंत्री कार्यालय का नया नाम है- सेवा तीर्थ। न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, देश के सभी राज्यों में राजभवन का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर 'लोकभवन' कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

कल नहीं आएंगे महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे, HC ने क्यों बढ़ाई मतगणना की तारीख
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने मंगलवार को हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना की तारीख आगे बढ़ा दी है। हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) को सभी स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना तीन दिसंबर के बजाय 21 दिसंबर को कराने का निर्देश दिया है। जस्टिस अनिल एस किलोर और रजनीश आर व्यास की बेंच ने कहा कि फेज-वाइज गिनती और नतीजों की घोषणा दूसरे फेज की वोटिंग और नतीजे पर काफी असर डालेगी। इसलिए, नतीजे एक साथ घोषित किए जाने चाहिए, न कि फेज में। पढ़ें पूरी खबर

एयर इंडिया की बड़ी लापरवाही, बिना सेफ्टी सर्टिफिकेट के महीने भर उड़ता रहा विमान
एयर इंडिया की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। उसका एक विमान बिना सेफ्टी सर्टिफिकेट के ही महीने भर यात्रियों की जान जोखिम में डालकर उड़ान भरता रहा और मुसाफिरों लाता-ले जाता रहा। इस घटना का पता एयरलाइन के इंटरनल मॉनिटरिंग प्रोसेस से चला, जिसके बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) को तुरंत रिपोर्ट किया गया। पढ़ें पूरी खबर

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।