होर्मुज में भारतीय की मौत हुई तो भड़का भारत, ईरानी अधिकारियों को किया तलब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम होने के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इसका सीधा असर अहम जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में देखा जा रहा है। अब भारत ने ईरान के राजदूत को हालिया घटनाओं को लेकर तलब किया था।

Strait of Hormuz

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक भारतीय की मौत के बाद केंद्र सरकार कड़ा रुख अपनाती नजर आ रही है। खबर है कि विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजदूत समेत कई अधिकारियों को मंगलवार को तलब किया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस दौरान किस मुद्दे पर बात हुई। होर्मुज में ईरानी मिसाइल अटैक में 1 की मौत के अलावा 6 भारतीय नागरिक घायल भी हुए थे।

विदेश मंत्रालय ने इलाके में कमर्शियल जहाजों पर हाल ही में हुए हमलों को लेकर ईरानी राजनयिकों को तलब किया था। इनमें जिनमें डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मोहम्मद जवाद होसैनी भी शामिल हैं।

UAE में हमला

UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात ने बताया कि होर्मुज में दो तेल टैंकरों पर कथित ईरानी मिसाइल हमले हुए हैं। यूएई के अनुसार, कथित हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है। यूएई रक्षा मंत्रालय ने बताया कि घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं।

यूएई रक्षा मंत्रालय ने कहा, 'मंत्रालय इस दुस्साहसिक हमले की निंदा करता है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है तथा क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए स्पष्ट खतरा पैदा करता है।'

ओमान में जहाज पर हुआ था हमला

भारत ने ओमान तट के पास साइप्रस के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले की रविवार को निंदा की थी। इस हमले के बाद पोत पर सवार चालक दल के 11 भारतीय सदस्यों में से एक लापता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जहाज पर सवार 10 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'हम आज ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से अब तक 10 को बचा लिया गया है जबकि एक भारतीय नागरिक के लापता होने की सूचना है।'

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर से बढ़े तनाव के बीच भारत ने तत्काल इसे कम करने की अपनी अपील दोहराई और कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की घटनाएं बंद होनी चाहिए। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने कहा था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज से गुजर रहे कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हमला किया था।

अमेरिका और ईरान में फिर तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ 'बहुत कड़ी कार्रवाई' कर रहा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच लगातार तीसरी रात अमेरिकी हमले किए गए। ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिकी घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेहरान होर्मुज का 'संरक्षक' बना रहेगा।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।