Hindi NewsIndia NewsGood news for Government Employees this State Increased Dearness Allowance Pensioners will also Benefit
सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस राज्य ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, पेंशनर्स को भी फायदा

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस राज्य ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, पेंशनर्स को भी फायदा

संक्षेप: बढ़ा हुआ डीए और डीआर अक्टूबर 2025 के वेतन और पेंशन-पारिवारिक पेंशन के साथ भुगतान किया जाएगा। जुलाई से सितंबर महीने तक का बकाया भी खातों में दिया जाएगा। इससे पहले अप्रैल 2025 में हरियाणा सरकार ने डीए 53 से बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया था।

Fri, 24 Oct 2025 04:36 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। अब महंगाई भत्ता 55 से बढ़ाकर 58 फीसदी कर दिया है। बढ़ा हुआ भत्ता एक जुलाई 2025 से ही लागू हो जाएगा। नवंबर में सैलरी और पेंशन बढ़ी हुई मिलेगी। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने आज इसकी घोषणा की है।

हरियाणा में 3 लाख नियमित कर्मचारी और 3 लाख पेंशनर्स हैं, जिन्हें इसका लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए और डीआर अक्टूबर 2025 के वेतन और पेंशन-पारिवारिक पेंशन के साथ भुगतान किया जाएगा। जुलाई से सितंबर महीने तक का बकाया भी खातों में दिया जाएगा।

अप्रैल में बढ़ा था 2 प्रतिशत

इससे पहले अप्रैल 2025 में हरियाणा सरकार ने डीए 53 से बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया था। तब सरकार ने 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, लेकिन इस बार डीए एक फीसदी अधिक बढ़ाया है। इसमें अब 3 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का अनुबंध दो महीने के लिए बढ़ा

हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत स्वीकृत पदों के समक्ष विभिन्न विभागों, बोर्ड-निगमों तथा सार्वजनिक उपक्रमों में लगे कर्मचारियों की अनुबंध दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बढ़ा अनुबंध 30 नवंबर तक जारी रहेगा। इससे पहले इन कर्मचारियों की अनुबंध अवधि एक अगस्त से 30 सितंबर तक बढ़ाई गई थी। बढ़ाए गए अनुबंध के तहत हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएन) द्वारा 25 मार्च को जारी ज्ञापन में दी गई शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।