अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, रक्षा मंत्रालय ने भर्ती के लिए उम्र सीमा बढ़ाई

Feb 21, 2026 06:10 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share

सरकारी सूत्रों ने ऊपरी आयु सीमा में इजाफे के पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि मुख्यत: यह फैसला ज्यादा से ज्यादा तकनीकी पेशेवरों को योजना में लाने के लिए किया गया है।

अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, रक्षा मंत्रालय ने भर्ती के लिए उम्र सीमा बढ़ाई

रक्षा मंत्रालय ने करीब चार साल के बाद अग्निपथ योजना में पहला बदलाव किया है। इस योजना के तहत थल सेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों की आयु सीमा में एक साल की बढ़ोत्तरी की गई है। योजना के तहत तीनों सेनाओं में अग्निवीरों की जो अब नई भर्ती होगी उसमें 22 साल तक की उम्र के नौजवान आवेदन कर सकेंगे। अभी तक यह सीमा 21 साल थी।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इससे ज्यादा नौजवानों को योजना में शामिल होने का मौका मिलेगा। जबकि निचली आयु सीमा पहले पहले की भांति 17.5 साल ही रहेगी। योजना के तहत हर साल थल सेना, नौसेना तथा वायुसेना में करीब 50-55 हजार अग्निवीरों की भर्ती होती है जो विभिन्न श्रेणियों में होती है जिसमें तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल हैं।

सरकारी सूत्रों ने ऊपरी आयु सीमा में इजाफे के पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि मुख्यत: यह फैसला ज्यादा से ज्यादा तकनीकी पेशेवरों को योजना में लाने के लिए किया गया है। दरअसल, 12वीं पास होने में कम से कम 17-18 साल लग जाते हैं क्योंकि उम्र का निर्धारण एक जुलाई को होता है। ऐसे में एक जुलाई के बाद जन्म लेने वाला 18 साल की आयु में ही पहली बार आवेदन के योग्य हो पाता है। इसके बाद यदि वह दो या तीन साल का तकनीकी डिप्लोमा करता है उसकी उम्र 21 साल तक पहुंच जाती है।

सूत्रों का कहना है कि तकनीकी आवेदक कम आने की वजह से उम्र सीमा एक साल बढ़ाने का फैसला लिया गया है। दरअसल, तकनीकी पेशेवरों को भर्ती करने से उन्हें कम समय की ट्रेनिंग देने की जरूरत होती है। खासकर वायुसेना, नौसेना और थल सेना के कई ब्रांचों में तकनीकी योग्यता वाले जवानों की ज्यादा जरूरत होती है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।