Hindi NewsIndia Newsgoa nightclub fire accused luthra brothers arrested in thailand
गोवा अग्निकांड में बड़ा ऐक्शन, थाइलैंड में दबोचे गए लूथरा ब्रदर्स, लाए जा रहे भारत

गोवा अग्निकांड में बड़ा ऐक्शन, थाइलैंड में दबोचे गए लूथरा ब्रदर्स, लाए जा रहे भारत

संक्षेप:

गोवा के नाइटक्लब में लगी आग के मामले में लूथरा ब्रदर्स को थाइलैंड में अरेस्ट कर लिया गया है। अब इन लोगों को भारत लाया जा रहा है और उनके प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू हो गई है। इन लोगों के पासपोर्ट को पहले ही निलंबित कर दिया गया था।

Dec 11, 2025 08:57 am ISTSurya Prakash हिन्दुस्तान टाइम्स, शिशिर गुप्ता
share Share
Follow Us on

गोवा के नाइटक्लब में लगी आग के मामले में लूथरा ब्रदर्स को थाइलैंड में अरेस्ट कर लिया गया है। अब इन लोगों को भारत लाया जा रहा है और उनके प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू हो गई है। भारत में ही इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया चलेगी। फिलहाल विदेश मंत्रालय इनके पासपोर्ट की वैधता समाप्त करने पर भी विचार कर रहा है, जिसकी मांग गोवा सरकार की ओर से की गई है। 6 दिसंबर की रात को लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस अग्निकांड के तुरंत बाद ही लूथरा ब्रदर्स गौरव और सौरभ ने देश छोड़ दिया था। इसके बाद इनकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इनकी तलाश तब से ही जारी थी और चर्चा थी कि ये थाइलैंड में जाकर छिपे हैं। अंत में एजेंसियों ने दोनों को वहीं से पकड़ लिया है। अब इनके प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू हो गई है। गोवा पुलिस की जांच के अनुसार दोनों ने तब फ्लाइट की बुकिंग करा ली और देश छोड़कर भाग निकले, जबकि बचाव दल आग बुझाने में जुटे थे। इस तरह इनके नाइटक्लब में जिंदा जले लोगों की लाशें जल ही रही थीं और ये भाग निकले। अधिकारियों का कहना है कि सौरभ और गौरव ने 7 दिसंबर की रात को 1:17 बजे मेक माय ट्रिप पर फ्लाइट की बुकिंग की थी।

एक अधिकारी के अनुसार बचाव दल जब अंदर फंसे लोगों को निकालने का रास्ता खोज रहा था और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे थे तो ये दोनों भाई निकल भागने की तैयारी कर रहे थे। लूथरा ब्रदर्स की ओर से गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली की एक अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी, जिसने राहत देने से इनकार कर दिया। उनके वकील का कहना था कि लूथरा ब्रदर्स देश छोड़कर भागे नहीं हैं बल्कि बिजनेस ट्रिप पर गए हैं। वकील ने यह भी कहा कि लूथरा ब्रदर्स क्लब के मालिक नहीं हैं बल्कि वे सिर्फ इसके संचालन का लाइसेंस रखते हैं। वकील ने कहा कि इस घटना की सीधी जिम्मेदारी लूथरा ब्रदर्स की नहीं है क्योंकि क्लब का सीधे तौर पर वे कामकाज नहीं देखते थे। क्लब का संचालन स्टाफ की ओर से किया जाता था।

5 मैनेजरों और स्टाफ की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में गोवा पुलिस की ओर से अब तक नाइट क्लब के 5 मेंबरों और स्टाफ को अरेस्ट किया गया है। पणजी से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित क्लब में आधी रात को आग लगी थी और देखते ही देखते पूरे परिसर में आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि शव एक-दूसरे के ऊपर पड़े मिले। गोवा के चीफ मिनिस्टर प्रमोद सावंत का कहना है कि इस मामले की जांच रिपोर्ट अगले 8 दिनों के अंदर आ जाएगी। इस घटना के बाद पूरे गोवा में ही क्लबों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।