Hindi NewsIndia NewsGoa CM orders demolition of another Luthra club; Blue Corner notice issued
क्लब पर चला बुलडोज़र, ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी; भगोड़े लूथरा बंधुओं पर एजेंसियों ने यूं कसी नकेल

क्लब पर चला बुलडोज़र, ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी; भगोड़े लूथरा बंधुओं पर एजेंसियों ने यूं कसी नकेल

संक्षेप:

गोवा CMO के अनुसार, इंटरपोल ने सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। मुख्यमंत्री सावंत ने उत्तरी गोवा जिला प्रशासन को सभी औपचारिकताएं पूरी करने और वागाटोर में समुद्र तट पर बनी शैक को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है।

Dec 09, 2025 06:47 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के सख्त आदेश पर मंगलवार को अधिकारियों ने आग से तबाह हुए नाइट क्लब के भगोड़े मालिकों - सौरभ और गौरव लूथरा के दूसरे क्लब वागाटोर समुद्र तट स्थित ‘रोमियो लेन’ के अवैध ‘शैक’ (झोपड़ी) को ध्वस्त कर दिया है। यह उनके अरपोरा नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन में लगी भयानक आग के बाद एक और बड़ी कार्रवाई है। पिछले दिनों लूथरा बंधुओं के नाइट क्लब में हुई आगजनी में 25 लोग मारे गए थे और कई अन्य झुलस गए थे। इस हादसे के कुछ ही घंटों बाद दोनों भाई थाईलैंड फरार हो गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, इंटरपोल ने सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। सीएमओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सावंत ने उत्तरी गोवा जिला प्रशासन को सभी औपचारिकताएं पूरी करने और वागाटोर में समुद्र तट पर बनी शैक को ध्वस्त करने का निर्देश दिया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘यह शैक सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी।"

ये भी पढ़ें:गोवा नाइट क्लब में आग लगने के बाद थाईलैंड भाग गए मालिक, लूथरा भाइयों पर पुलिस

दिल्ली में घर पर लुकआउट नोटिस चस्पा

इस बीच, गोवा पुलिस ने दिल्ली के मुखर्जी नगर में लुथरा के घर पर लुकआउट नोटिस चिपका दिया है और लोकल पुलिस स्टेशन को अलर्ट कर दिया है। एक पुलिस टीम उनके घर भी गई, जहाँ परिवार के सदस्य मीडिया से बातचीत करने से बचते दिखे। सूत्रों ने बताया कि गोवा सरकार ने वागाटोर और दूसरे तटीय इलाकों में लूथरा भाइयों द्वारा चलाए जा रहे अन्य सभी क्लब और कैफ़े गिराने का भी फ़ैसला किया है। उम्मीद है कि जैसे-जैसे प्रशासन कार्रवाई तेज़ करेगा, पंचायतें जल्द ही नए नोटिस जारी करेंगी।

ये भी पढ़ें:25 मौतों पर क्लब के मालिक सौरभ ने तोड़ी चुप्पी, दिल्ली-NCR में भी कई रोमियो लेन

सरकारी ज़मीन पर गैर-कानूनी तरीके से बना है क्लब

CM का यह आदेश तब आया है जब इस बात के सबूत सामने आए कि लूथरा का चलाया जा रहा एक और क्लब, जो एक पहाड़ी पर है और वागाटोर बीच तक फैला हुआ है, सरकारी ज़मीन पर गैर-कानूनी तरीके से बनाया गया था, जिसके लिए कोई फ़ायर सेफ़्टी मंज़ूरी, स्ट्रक्चरल परमिशन या एनवायरनमेंटल मंज़ूरी नहीं ली गई थी। डॉक्युमेंट्स और गवाहों के हवाले से इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्ट्रक्चर टाइड लाइन के बहुत करीब है, और हाई टाइड के दौरान लहरें इसके लॉफ़्ट तक पहुँचा करती हैं। एक्टिविस्ट्स और अन्य सोगों ने अरपोरा में आग लगने से बहुत पहले ही इसे “टिक-टिक करता टाइम बम” कहा था।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।