गैस कनेक्शन के नाम पर चल रहा है तगड़ा स्कैम, इस App से बचकर रहिए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एक ऐप के जरिए लाखों के फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा है। अगर आपके पास भी गैस कनेक्शन को बंद करने की चेतावनी का मैसेज या कॉल आया है, तो सतर्क हो जाएं। साथ ही फोन में किसी भी अनधिकृत सोर्स से ऐप डाउनलोड न करें।

Scam
लखनऊ में एक बुजुर्ग के खाते से 31 लाख रुपये से ज्यादा उड़ा लिए गए (सांकेतिक तस्वीर- Pexels)

गैस कनेक्शन के फर्जी अपडेट या बकाया बिल के नाम पर लोगों को ठगने का नया तरीका जलसाजों ने खोजा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस स्कैम के कई मामले सामने आ चुके हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि महज चार मामलों में ही मासूम जनता 46 लाख रुपये से ज्यादा की बैंक में जमा पूंजी गंवा चुकी है। धोखेबाज महज ऐप इंस्टॉल करने की बात कहकर इस स्कैम को अंजाम दे रहे हैं। विस्तार से समझते हैं पूरी बात।

लखनऊ का पॉश इलाका माने जाने वाले गोमती नगर में 67 साल के बुजुर्ग ने बैंक में जमा 31.84 लाख रुपये धीरे-धीरे गंवा दिए। इसके अलावा 88 वर्षीय को भी 5 लाख का चूना लग चुका है। ऐसे ही धोखेबाजी का शिकार हुए पीड़ितों की फेहरिस्त लंबी है, जो गैस कनेक्शन के फर्जी मैसेज के झांसे में आकर अपने लाखों गंवा चुके हैं। उनकी गलती बस इतनी थी कि जालसाजों के कहने पर ऐप डाउनलोड कर ली।

पहले बचने का उपाय जान लें

ऐसे पहचान स्कैम- अगर आपके पास फोन या मैसेज आए कि आपका ग्रीन गैस कनेक्शन आज बंद हो जाएगा, तो परेशान न हों। सुनिश्चित करें कि आप उस कॉल पर किसी भी तरह की जानकारी न दें और मैसेज है तो रिप्लाई न करें। अगर आपसे किसी भी तरह की ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है, तो सतर्क हो जाएं और ऐसा बिल्कुल न करें।

आपको क्या करना है- सबसे पहले कंपनी के ऑफिशियल नंबर पर बात करें। आमतौर पर ये नंबर टोल फ्री होते हैं और बिल पर भी दर्ज होते हैं। अगर बात नहीं कर पा रहे हैं, तो नजदीकी दफ्तर तक पहुंचें।

क्या है ऐप का खेल

धोखेबाज खुद को ग्रीन गैस का अधिकारी बताते हैं। इसके बाद ग्राहकों से कहा जाता है कि उनका गैस कनेक्शन अपडेट नहीं है या बकाया भुगतान के चलते उनका कनेक्शन कट सकता है। यहां से झूठे डर और बचाव के नाम पर डिजिटल लूट का खेल शुरू हो जाता है। पीड़ितों को व्हाट्सएप के जरिए Meter Update.apk नाम से फाइल भेजी जाती है और इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है।

ऐप के चक्कर में फंसकर लाखों गंवा दिए

क्राइम ब्रांच का कहना है, 'साइबर सेल की तरफ से 4 मामलों की पहचान की गई है। इनमें पीड़ितों को कुल मिलाकर लगभग ₹46.48 लाख का नुकसान हुआ है; इनमें से एक 67 वर्षीय व्यक्ति ने तीन बैंक खातों से 25 ट्रांजैक्शन के जरिए 31.84 लाख रुपये गंवा दिए।' एडीसीपी किरण यादव बताती हैं, 'यह खतरनाक ऐप एक बार इंस्टॉल हो जाने पर ठगों को पीड़ित के फोन का रिमोट एक्सेस दे सकता है, जिससे वे बैंक खातों की जानकारी चुराकर पैसे उड़ा सकते हैं।'

गोमती नगर मामले में पीड़ित को 7 सितंबर को फोन आया था और अपराधी ने खुद को ग्रीन गैस का कर्मचारी बताया था। उन्हें बताया गया कि गैस बिल बकाया है और एक एपीके फाइल भेजी गई। बुजुर्ग ने ऐप इंस्टॉल कर ली। इसे बाद 25 बार हुए अलग-अलग लेन देन में कुल 31 लाख 84 हजार रुपये साफ कर दिए गए।

कानपुर रोड पर भी ठीक इसी तरह की धोखाधड़ी हुई। उन्हें गैस सप्लाई बंद करने की चेतावनी के साथ एपीके फाइल भेजी गई थी और महज 13 रुपये मांगे गए थे। जैसे ही उन्होंने एप डाउनलोड की, तो उनके पीएनबी खाते से 6 लाख 38 हजार रुपये उड़ गए। उनके खाते में खुल 13 बार लेन देन हुए। एक अन्य मामले में 88 साल के बुजर्ग को भी ऐप भेजकर 3 लाख 25 हजार रुपये उड़ा लिए गए।

कैसे ले लेते हैं भरोसे में

इस दौरान सबसे बड़ी मुश्किल इन जालसाजों की पहचान करना है। खबर है कि साइबर अपराधी ग्राहक की पहले से ही लीक हो चुकी जानकारी का इस्तेमाल करते हैं। बात करने के दौरान उन जानकारियों का जिक्र किया जाता है, जिससे पीड़ित को लगता है कि वह किसी अधिकृत व्यक्ति से ही बात कर रहे हैं। पुलिस ने इसके खिलाफ ऑपरेशन डिजिटल कवच की शुरुआत की है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगैस कनेक्शन के नाम पर चल रहा है तगड़ा स्कैम, इस App से बचकर रहिए