Hindi NewsIndia NewsGangster Anmol Bishnoi sent to Tihar Jail other states will not take his custody government order
तिहाड़ में ही रहेगा अनमोल बिश्नोई, दूसरे राज्य नहीं ले पाएंगे कस्टडी; भारत सरकार ने क्यों दिया आदेश?

तिहाड़ में ही रहेगा अनमोल बिश्नोई, दूसरे राज्य नहीं ले पाएंगे कस्टडी; भारत सरकार ने क्यों दिया आदेश?

संक्षेप:

एनआईए अदालत ने अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल में रखने का आदेश दिया है, जिससे उसे अन्य राज्यों में नहीं ले जाया जा सकेगा। सुरक्षा खतरों को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किया है। जानें इसके पीछे की वजहें।

Dec 13, 2025 09:14 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विशेष एनआईए अदालत ने बुधवार (11 दिसंबर) को लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखने का आदेश दिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से की गई अर्जी को अदालत ने मंजूर कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनआईए के विशेष लोक अभियोजक राहुल त्यागी ने सुनवाई के बाद मीडिया को बताया कि अनमोल बिश्नोई की पुलिस रिमांड बुधवार को समाप्त हो गई थी। हमने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने और तिहाड़ जेल में रखने की मांग की थी, जिसे माननीय न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया।

सुरक्षा खतरे के कारण वर्चुअल पेशी

गंभीर सुरक्षा खतरे को देखते हुए अनमोल बिश्नोई को अदालत में फिजिकली पेश नहीं किया गया। उसकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। इससे पहले अनमोल ने खुद एक अर्जी दाखिल कर अपनी जान को खतरा बताया था, जिसके बाद अदालत ने सुनवाई एनआईए मुख्यालय में स्थानांतरित कर दी थी।

गृह मंत्रालय का विशेष निर्देश

एनआईए के वकील राहुल त्यागी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक नई अधिसूचना जारी की है जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल में ही रखा जाएगा और किसी भी अन्य राज्य में चल रहे मुकदमों के लिए उसे किसी दूसरे राज्य में नहीं ले जाया जा सकता। त्यागी ने कहा- आरोपी के इर्द-गिर्द बेहद गंभीर और विश्वसनीय खतरा है। इसलिए गृह मंत्रालय को ऐसे निर्देश जारी करने का पूर्ण अधिकार है।

भारत सरकार के आदेश में कहा गया है कि BNSS की धारा 303 के तहत 1 साल तक किसी भी राज्य की पुलिस या एजेंसी अनमोल बिश्नोई की फिजिकल कस्टडी नहीं ले सकेगी। यानी 1 साल के अंदर जिस भी राज्य की पुलिस या एजेंसी को अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करनी है तो वह तिहाड़ जेल में जाकर ही सवाल-जवाब कर सकते हैं। बता दें कि BNSS की धारा 303 के तहत गृह मंत्रालय को अधिकार है कि वह किसी भी बंदी को उसकी वर्तमान जेल से बाहर न निकालने का निर्देश दे सके।

अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तारी

अनमोल बिश्नोई को हाल ही में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। जैसे ही वह भारतीय धरती पर उतरा, एनआईए ने उसे हिरासत में ले लिया। एजेंसी के अनुसार, अनमोल 2022 से फरार था और लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले आतंकी-गैंगस्टर सिंडिकेट मामले में 19वां आरोपी है। मार्च 2023 में ही एनआईए ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। एनआईए का दावा है कि अमेरिका में रहते हुए भी अनमोल गैंग का संचालन करता रहा। वह विदेश से ही बिश्नोई नेटवर्क के सदस्यों से समन्वय करता था, फिरौती वसूली के धंधे चलाता था और कई हिंसक हमलों के निर्देश देता था।

कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांटेड

अनमोल बिश्नोई कई चर्चित अपराधों में आरोपी है, जिनमें शामिल हैंः

  • एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या
  • अभिनेता सलमान खान के बांदुपार गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी
  • पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या

इन सभी मामलों में उसकी भूमिका की जांच विभिन्न एजेंसियां कर रही हैं। फिलहाल अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल की हाई-सिक्योरिटी बैरक में रखा जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

badge1

अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल में रखने का आदेश सुरक्षा कारणों से दिया गया है।

badge2

गृह मंत्रालय ने BNSS की धारा 303 के तहत अनमोल की फिजिकल कस्टडी पर प्रतिबंध लगाया है।

badge3

अनमोल बिश्नोई अमेरिका से प्रत्यर्पित होने के बाद एनआईए की हिरासत में आया है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।