Hindi NewsIndia NewsG Parameshwara Says he too is in CM race in Karnataka DK Shivakumar Siddaramaiah
मैं भी सीएम की रेस में...कर्नाटक में डीके-सिद्धारमैया की खींचतान के बीच किसने मारी एंट्री

मैं भी सीएम की रेस में...कर्नाटक में डीके-सिद्धारमैया की खींचतान के बीच किसने मारी एंट्री

संक्षेप:

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी के लिए खींचतान बढ़ती जा रही है। अभी तक खबरें थीं कि डीके शिवकुमार सिद्धारमैया को हटाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। वहीं, अब सीएम की रेस में एक और चेहरे ने एंट्री मार दी है।

Nov 23, 2025 05:53 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
share Share
Follow Us on

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी के लिए खींचतान बढ़ती जा रही है। अभी तक खबरें थीं कि डीके शिवकुमार सिद्धारमैया को हटाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। वहीं, अब सीएम की रेस में एक और चेहरे ने एंट्री मार दी है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने रविवार को संकेत दिया कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होने की स्थिति में और दलित मुख्यमंत्री की मांग के बीच वह भी मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राहुल गांधी के साथ होगी चर्चा
हालांकि, मुख्यमंत्री परिवर्तन के मुद्दे पर पार्टी के भीतर असमंजस की स्थिति होने संबंधी खबरों को उन्होंने तवज्जो नहीं दी। परमेश्वर ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से अभी तक किसी ने भी इस मामले पर बात नहीं की है। न ही कांग्रेस विधायक दल में इस पर चर्चा हुई है। परमेश्वर ने कहा कि यदि जरूरत हुई तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी, जो इस समय विदेश में हैं, के साथ चर्चा के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पर निर्णय लेंगे।

2013 में हारा न होता तो…
खबरों के अनुसार, यह मामला 2023 में हुए सत्ता-साझेदारी समझौते पर आधारित है। इसके तहत सिद्धरमैया को ढाई साल (20 नवंबर तक) मुख्यमंत्री रहना था और इसके बाद यह जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मिलनी थी। परमेश्वर ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के सवाल पर कहा कि मैं हमेशा दौड़ में हूं, यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। मैं 2013 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष था, हम (2013 के विधानसभा चुनावों में) कांग्रेस को सत्ता में लाए। मैंने कभी इसका श्रेय अकेले नहीं लिया। मैं उस चुनाव में हार गया था। अगर मैं जीत जाता, तो शायद (समीकरण) कुछ और होता।

जब परमेश्वर से पूछा गया कि क्या नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति में ‘दलित मुख्यमंत्री’ की मांग है? इस पर उन्होंने एससी/एसटी समुदाय के मंत्रियों की उनके, एच ​​सी महादेवप्पा, सतीश जरकीहोली और अन्य के साथ हुई कई बैठकों का हवाला देते दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से एक दलित को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की जा रही है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।