Hindi NewsIndia NewsFresh Violence in Assam, Kokrajhar on edge after tensions between Bodos and Adivasis internet ban one death
दो समुदायों के बीच झड़प से सुलगा असम; हिंसा में एक की मौत, आगजनी के बीच इंटरनेट बैन; RAF तैनात

दो समुदायों के बीच झड़प से सुलगा असम; हिंसा में एक की मौत, आगजनी के बीच इंटरनेट बैन; RAF तैनात

संक्षेप:

पश्चिमी असम जिले के करिगांव बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन का हिस्सा है। वहां ताजा विवाद सोमवार रात एक सड़क दुर्घटना से शुरू हुआ, जिसमें बोडो समुदाय के तीन लोगों को ले जा रहे एक वाहन ने आदिवासी समुदाय के दो लोगों को टक्कर मार दी।

Jan 20, 2026 06:23 pm ISTPramod Praveen पीटीआई, गुवाहाटी
share Share
Follow Us on

असम के कोकराझार में सोमवार की रात हुई एक कार दुर्घटना के बाद वहां सांप्रदायिक तनाव फैल गया, जो मंगलवार को खूनी हिंसा में बदल गई। मंगलवार को कथित तौर पर बोडो और आदिवासियों के बीच भड़की हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद इलाके में तनाव गहरा गया, जिसके बाद रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने कोकराझार और चिरांग जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डाटा सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात कोकराझार थाने के अंतर्गत करीगांव चौकी क्षेत्र में मानसिंह रोड पर तीन बोडो लोगों को ले जा रहे एक वाहन से दो आदिवासी व्यक्तियों को टक्कर लग गयी। इसके बाद आदिवासी ग्रामीणों ने तीनों बोडो लोगों के साथ मारपीट की और वाहन को आग लगा दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:असम के लिए बुरी खबर लेकर आएगी जनगणना; आबादी को लेकर CM हिमंत, किस बात का डर?

पुलिस की कार्रवाई

मंगलवार को इसी घटना के विरोध में हालात और बिगड़ गए। बोड़ो और आदिवासी समुदायों के लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया, टायर जलाए, कुछ घरों में आग लगा दी और एक सरकारी कार्यालय और पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े हैं। इस दौरान कई लोग घायल हुए, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हालात को काबू में रखने के लिए RAF की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें:जब असम के सीएम हिमंता ने खींच लिए बच्चे के बाल, वीडियो शेयर कर क्या लिखा

इंटरनेट बैन

गृह विभाग ने सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल भड़काऊ संदेशों और अफवाहों को फैलाने के लिए किए जाने की आशंका को देखते हुए अगले आदेश तक पूरे जिले में सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं की इंटरनेट/मोबाइल डेटा सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, जो इस समय दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक में हैं, ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर सेना की तैनाती की भी तैयारी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों से सहयोग करने को कहा है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।