झूठा हाईजैक अलर्ट, यात्रियों की जान अटकी; AI विमान में बैठने वालों ने सब बताया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एयर इंडिया विमान में बुधवार को हाईजैक के अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि, बाद में जांच में साफ हो गया कि अलर्ट झूठा था और विमान सुरक्षित है। दिल्ली आ रहे विमान के सुरक्षा कारणों से जयपुर में लैंड कराया गया था।

Air India Flight
राजस्थान के जयपुर में लंबी जांच के बाद विमान को वापस दिल्ली रवाना कर दिया गया था। (ANI Video Grab)

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया के विमान की बुधवार को हाईजैक अलर्ट मिलने के बाद जयपुर में आपात लैंडिंग कराई गई। जांच में अलर्ट झूठा निकला, जिसके बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। खबर है कि बोइंग 787-9 विमान से संचालित फ्लाइट एआई-2030 में 293 यात्री और 13 क्रू सदस्य सवार थे। यह विमान बुधवार सुबह 9:35 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा और सुरक्षा जांच के लिए उसे आइसोलेशन-बे में ले जाया गया। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, जिसके बाद फ्लाइट को उड़ान भरने की मंजूरी मिल गई। डीजीसीए इस मामले की जांच करेगा। अब इस विमान में सवार यात्रियों ने आंखों देखी साझा की है।

मालवीय नगर के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस शिव दयाल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि जब विमान मुंबई में था, तब पायलट ने ‘स्क्वाक कोड 7500’ दबाया था, जो गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है। इसके बाद एहतियातन इस विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।

2 घंटे जयपुर में विमान में ही बैठे रहे

हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में भारतीय मूल के जर्मन नागरिक गुरजीत सिंह खालसा बताते हैं कि यात्रियों को 2 घंटे तक बाहर नहीं जाने दिया। उन्होंने कहा है कि ऐसा जयपुर एयरपोर्ट पर हुआ था। उन्होंने बताया, 'यह घोषणा की गई थी कि हमारी सुरक्षा जांच होगी। सुबह करीब 11:30 बजे कप्तान ने विमान खाली करने के लिए कहा। बाहर आने पर हमें कई सुरक्षाकर्मी नजर आए। हम में से कुछ लोगों को अपने पासपोर्ट दिखाने पड़े।'

उन्होंने बताया कि यात्रियों से बोला गया कि सामान की जांच होने तक इंतजार करें। उन्होंने कहा कि दो और घंटे इंतजार करने के बाद यात्रियों को दिल्ली रवाना कर दिया गया। उन्होंने जानकारी दी है कि जयपुर में एक अधिकारी ने उन्होंने बताया कि बम की धमकी जैसे हालात बन रहे हैं।

इंजन फेल होने की उड़ी अफवाह

विमान में सवार 25 साल की छात्रा जैनिस बताती हैं, 'नीचे आते वक्त क्रू ने कहा कि सुरक्षा कारणों से विमान जयपुर जा रहा है। लैंड करने और बाहर निकलने पर हमें बहुत सारे दमकल वाले दिखे, तो हमें लगा इंजन खराब हो गया। फिर हमने दूसरी वर्दी में लोग देखे तो लगा कि सचमुच सुरक्षा को लेकर कोई खतरा था।' खास बात है कि जैनिस अपने साथी के साथ छुट्टियां मनाने जा रहीं थीं।

इस घटना के बाद उनके साथी की मां ने हाईजैकिंग की खबर भेजी, जिसके चलते वह घबरा गईं थीं।

हाईजैकिंग की बात कहां से आई

दरअसल, विमान से कोट 7500 का इस्तेमाल किया जा रहा था। पायलट इस कोड का इस्तेमाल हाईजैकिंग या किसी गैरकानूनी गतिविधि के समय करते हैं। जैसे ही ATC यानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सिग्नल मिला, तो विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया था।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, 'संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने आवश्यक जांच की और विमान तथा चालक दल को उड़ान के लिए मंजूरी दे दी। सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया, उनकी सुरक्षा जांच की गई और इसके बाद वे दोबारा विमान में सवार हो गए।' पीटीआई भाषा से बातचीत में एक सूत्र ने कहा कि पायलट ने स्क्वॉक कोड 7500 नहीं दबाया था। इस संबंध में मुंबई एफआईआर के अंतर्गत आने वाले अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भी जानकारी दी गई थी।

एजेंसी को सूत्र ने बताया, 'जानकारी मिली कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण कोड 7500 सक्रिय हुआ था और विमान के अपहरण की कोई वास्तविक धमकी नहीं थी।' जांच के कुछ समय बाद उड़ान को अनुमति मिल गई जिसके बाद उसी विमान में यात्रियों को बैठाया गया। इसके बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsझूठा हाईजैक अलर्ट, यात्रियों की जान अटकी; AI विमान में बैठने वालों ने सब बताया