LoC पर भारत में घुसपैठ कर रहे थे आतंकी, विस्फोट में उड़े 4 के परखच्चे; लश्कर कमांडर भी ढेर

लाइव हिन्दुस्तान
share

मारे गए आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर मुहम्मद फैजान भी शामिल है। दूसरे आतंकवादियों की पहचान मुहम्मद इश्तियाक, मुहम्मद वकास और मुहम्मद आसिम के रूप में हुई है। 

Four Pakistani terrorists top Lashkar commander killed Landmine explosion Jammu Kashmir
यह सांकेतिक तस्वीर है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 पाकिस्तानी आतंकवादी बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से मारे गए हैं। यह घटना केजी सेक्टर में हुई, जहां आतंकवादी भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। मारे गए आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर मुहम्मद फैजान भी शामिल है। दूसरे आतंकवादियों की पहचान मुहम्मद इश्तियाक, मुहम्मद वकास और मुहम्मद आसिम के रूप में हुई है। ये सभी पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) के पुंछ जिले की हजीरा तहसील के मंडला और मदारपुर के निवासी बताए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह विस्फोट सोमवार को कृष्णा घाटी सेक्टर के सतवाल-नकी इलाके में हुआ। पाकिस्तान की तरफ से कुछ लोग भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सतवाल-नकी का इलाका लंबे समय से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते के तौर पर इस्तेमाल होता रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भी आतंकियों ने इसी रास्ते से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश की है।

नियंत्रण रेखा के आसपास बढ़ाई गई निगरानी

सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाका किन परिस्थितियों में हुआ। इस इलाके में पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के 6-7 सदस्य भी इसी तरह मारे गए थे। ताजा घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे सेक्टर में अलर्ट जारी कर दिया है। नियंत्रण रेखा के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि घुसपैठ की किसी दूसरी कोशिश को रोका जा सके और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा सके।

वहीं, भारतीय सेना के जवानों ने सोमवार को मेंढर सेक्टर के बसोनी इलाके में सीमा बाड़ के पास 2 पुरानी बारूदी सुरंगों का पता लगाया। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8 बजकर 25 मिनट और दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर रास्ते के निर्माण के दौरान इन बारूदी सुरंगों का पता चला। सेना के विशेषज्ञों ने बाद में नियंत्रित विस्फोट के जरिए दोनों सुरंगों को नष्ट कर दिया। पिछले एक सप्ताह के दौरान सेना ने इस इलाके में करीब 12 बारूदी सुरंगों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय किया है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलश्कर कमांडर समेत 4 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए, LoC पर घुसपैठ के दौरान विस्फोट