Hindi NewsIndia NewsFormer Punjab DGP mohammad mustafa booked for son akil akhtar murder new video twist
पूर्व डीजीपी का बहू से अफेयर मामले में ट्विस्ट, बेटे अकील का एक और वीडियो आया सामने; इसमें क्या?

पूर्व डीजीपी का बहू से अफेयर मामले में ट्विस्ट, बेटे अकील का एक और वीडियो आया सामने; इसमें क्या?

संक्षेप: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ अपने ही बेटे की हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज होने की बात सामने आने के बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई है। अब इस पूरे मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है।

Tue, 21 Oct 2025 03:45 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। डीजीपी और उनकी बहू के बीच अवैध संबंधों के आरोपों के बाद अब मोहम्मद मुस्तफा के मृतक बेटे अकील अख्तर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पुराने वीडियो के अपने बयानों को गलत बताता हुए नजर आ रहा है। इस नए वीडियो में अकील में कहा है कि उसने जब पुराना वीडियो, जिसमें उसने अपने घरवालों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था, रिकॉर्ड किया था, तब उसकी दिमागी हालत सही नहीं थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पहले अकील अख्तर की मौत के सिलसिले में पंजाब के डीजीपी रह चुके मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हरियाणा पुलिस ने पूर्व डीजीपी के साथ-साथ उनकी पत्नी, पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और बहु के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। चारों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश के आरोपों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

16 अक्टूबर को मिला था शव

गौरतलब है कि मुस्तफा और पंजाब की पूर्व मंत्री सुल्ताना के 35 वर्षीय बेटे अकील अख्तर की गुरुवार को हरियाणा के पंचकूला में मौत हो गई थी। इस सिलसिले में डीजीपी के पड़ोसी शमशुद्दीन नाम के एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, अख्तर की मौत ‘संदिग्ध परिस्थितियों’ में हुई थी। पंचकूला की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सृष्टि गुप्ता के अनुसार, 16 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर-4, एमडीसी निवासी अख्तर अपने घर पर मृत पाए गए।पुलिस के मुताबिक परिवार वालों ने ही पुलिस को अकील की मौत की सूचना दी थी और उनका बयान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में किसी साजिश का संदेह नहीं था और पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें:ससुर और बहू का अफेयर? पंजाब के पूर्व DGP पर दर्ज हो गया बेटे की हत्या का मुकदमा

वीडियो बना सबूत

हालांकि इस पूरे मामले में एक वीडियो परिवार के खिलाफ एक अहम सबूत बनकर उभरा। हरियाणा पुलिस के एक बयान के अनुसार कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो सामने आए, जो कथित तौर पर अख्तर ने अपनी मौत से पहले बनाए थे। इन वीडियो में अख्तर ने व्यक्तिगत विवाद और अपनी जान को खतरे की बात कही थी। 27 अगस्त के इस वीडियो में अकील यह कह रहा है कि परिवार के लोग उसे जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। वीडियो में उसने पिता और पत्नी के अवैध संबंधों का भी जिक्र किया। उसने कहा कि उसकी मां और बहन भी साजिश का हिस्सा है।

नए वीडियो में क्या?

अब अकील के नए वीडियो ने मामले की गुत्थी को और उलझा दिया है। करीब 3 मिनट के इस वीडियो में अकील अख्तर परिवार पर लगाए सभी आरोपों को नकारता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में अकील ने कहा है कि जब उसने अपने परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाए थे तब उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वीडियो में वह अपने पूरे परिवार की, खासकर अपनी बहन की तारीफ भी करता नजर आ रहा है। उसने कहा है कि बीमारी के दौरान उसके परिवार ने उसकी बहुत अच्छे तरीके से देखभाल की। हालांकि वीडियो के अंत में अकील यह भी कहता है कि देखते हैं ये लोग मुझे जान से मरवाएंगे कि नहीं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।