Hindi NewsIndia NewsFormer Punjab DGP mohammad mustafa booked for son akil akhtar murder iran wedding viral Bihar chunav Top 5 news
पूर्व DGP का बहू से अफेयर मामले में नया ट्विस्ट, ईरान में ‘स्ट्रैपलेस’ शादी पर बवाल; टॉप 5 न्यूज

पूर्व DGP का बहू से अफेयर मामले में नया ट्विस्ट, ईरान में ‘स्ट्रैपलेस’ शादी पर बवाल; टॉप 5 न्यूज

संक्षेप: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ अपने ही बेटे की हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज होने की बात सामने आने के बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई है। अब इस पूरे मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है।

Tue, 21 Oct 2025 06:39 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पंजाब के पूर्व डीजीपी पर बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। इस मामले में एक के एक नए ट्विस्ट आने से मामला और पेचीदा होता रहा है। मंगलवार को डीजीपी के मृतक बेटे अकील अख्तर का एक नया वीडियो सामने आया है। वहीं दूसरी तरफ ईरान में खामेनेई के करीबी की बेटी की शादी पर हंगामा मचा हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ:

पूर्व डीजीपी का बहू से अफेयर मामले में ट्विस्ट, बेटे अकील का एक और वीडियो आया सामने; इसमें क्या?

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। डीजीपी का अपनी ही बहु के साथ अवैध संबंधों के आरोपों के बाद अब मोहम्मद मुस्तफा के मृतक बेटे अकील अख्तर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अकील पुराने वीडियो के अपने बयानों को गलत बताते हुए नजर आ रहा है। इस नए वीडियो में अकील में कहा है कि उसने जब पुराना वीडियो, जिसमें उसने अपने घरवालों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था, रिकॉर्ड किया था, तब उसकी दिमागी हालत सही नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर…

जिंदगी दांव पर लगाकर पटाखे जलाने का अधिकार, SC के फैसले पर किसने उठाए सवाल

दीपावली के बाद दिल्ली में गहराए एयर पॉल्यूशन को लेकर आवाज उठने लगी है। अब पूर्व आईएएस अमिताभ कांत ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की एयर क्वॉलिटी बेहद खराब हाल में है। केवल कड़े ऐक्शन से ही इस पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर दिल्ली को स्वास्थ्य और पर्यावरणीय आपदा का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी सवाल उठाया। अमिताभ कांत ने कहा कि शीर्ष अदालत ने जिंदगी और सांस के अधिकार पर पटाखे जलाने के अधिकार को प्राथमिकता दी। पढ़ें पूरी खबर…

NDA के बाद MGB ने भी एक सीट बिना लड़े गंवाई ; सुगौली से शशि भूषण का नामांकन रद्द

बिहार चुनाव से पहले ही एनडीए और महागठबंधन ने एक-एक सीट बिना लड़े ही गंवा दी है। आज पूर्वी चंपारण की सुगौली सीट से मुकेश सहनी की वीआईपी के प्रत्याशी शशि भूषण का नामांकन रद्द हो गया है। बताया जा रहा है नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कुछ तकनीकी खामियां पाई गईं है। जिसके चलते नॉमिनेशन कैंसिल किया गया है। आपको बता दें सुगौली से शशि भूषण राजद के निवर्तमान विधायक हैं। पढ़ें पूरी खबर…

टाइट कपड़े... हिजाब-नकाब सब गायब; खामेनेई के करीबी की बेटी की 'स्ट्रैपलेस' शादी

ईरान में एक वायरल वीडियो ने सत्ताधारियों के बीच हिजाब नियमों को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के करीबी सलाहकार और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमखानी की बेटी फतेमेह को तेहरान के आलीशान एस्पिनास पैलेस होटल में स्ट्रैपलेस वाइट शादी का जोड़ा पहने नजर आते हुए दिखाया गया है। डेली मेल की खबर के अनुसार, यह वीडियो 17 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लीक हो गया। क्लिप में शमखानी अपनी बेटी को होटल में एस्कॉर्ट करते दिखते हैं, जबकि आसपास के मेहमान जोरदार तालियां बजा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

AC ट्रॉफी पर कुंडली मारकर बैठे नकवी की निकलेगी हेकड़ी, भारत उठाएगा ये कदम

एशिया कप ट्रॉफी को लेकर गतिरोध बना हुआ है और बीसीसीआई को श्रीलंका तथा अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का समर्थन मिलने के बावजूद एशिया क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के पाकिस्तानी प्रमुख मोहसिन नकवी मानने को तैयार नहीं हैं। ट्रॉफी अभी तक चैंपियन भारतीय टीम को मिली नहीं है। भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 जीतने के बाद नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। भारत ने 28 सितंबर को दुबई में एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। पढ़ें पूरी खबर…

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।