Hindi Newsदेश न्यूज़Former PM Manmohan Singh condition critical tomorrow Congress rally cancelled Rahul Gandhi returning from Belagavi
पूर्व PM मनमोहन सिंह की हालत गंभीर, कांग्रेस की कल की रैली रद्द; बेलगावी से लौट रहे राहुल गांधी
- Former PM Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल वह दिल्ली एम्स के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। सूत्रों के मुताबिक अभी उनके साथ में वहां पर उनकी बेटी मौजूद है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी भी जल्दी ही उनसे मिलने वहां पहुंचने वाली हैं।
Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 Dec 2024 10:05 PM

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री की हालत नाजुक बताई जा रही है। अभी अस्पताल में उनके साथ उनकी बेटी मौजूद हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचने वाली हैं। इससे अलावा लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी बेलगावी से लौट रहे हैं। वह दोनों वहां पर कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए गए हुए थे।
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।