ISRO के पूर्व अधिकारी ने तौलिए से गला घोंटकर पत्नी को मारा, आत्महत्या की कोशिश

Feb 19, 2026 12:12 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बेंगलुरू में एक इसरो के पूर्व अधिकारी ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी खुदकुशी करने की योजना बना रहा था। वह पिछले कई सालों से डिप्रेशन से जूझ रहा है। दंपत्ति की बेटी, जो कि अमेरिका में रहती है, उसे सूचना दे दी गई है।

ISRO के पूर्व अधिकारी ने तौलिए से गला घोंटकर पत्नी को मारा, आत्महत्या की कोशिश

भारतीय स्पेस रिसर्स ऑर्गनाइजेशन(ISRO) में काम कर चुके एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक बेंगलुरू के अवाल्हाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद आरोपी नागेश्वर राव को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि राव गंभीर डिप्रेशन से जूझ रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुए। 65 वर्षीय नागेश्वर ने अपनी पत्नी की तौलिए से गला घोंट कर हत्या कर दी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने आत्महत्या करने की भी योजना बनाई थी। परिचितों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद नागेश्वर कई घंटे तक शव के पास ही मौजूद रहे, वहां से उन्होंने अपने एक करीबी दोस्त को फोन लगाया, जिसने बाद में पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नागेश्वर को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "वह डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे और मानसिक रूप से परेशान थे। कथित रूप से घटना के बाद वह आत्महत्या करना चाहते थे, इसी कारण उन्होंने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। इसके पीछे कोई और कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।

अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति की एक लड़की भी है, जो कि अमेरिका में रहती है। उसे भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल नागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर केस दर्ज करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।