हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती

लाइव हिन्दुस्तान
share

हुड्डा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई के बाद हरियाणा में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बुधवार को हुड्डा के मेडिकल टेस्ट होंगे।

Bhupinder Singh Hooda
भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तबीयत बिगड़ गई है

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें छाती में संक्रमण की शिकायत के बाद नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने उन्हें रात भर अस्पताल में भर्ती रखा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार सुबह उनके अलग अलग मेडिकल टेस्ट कराए जाएंगे। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह के आधार पर ही आगे के निर्णय लिए जाएंगे। फिलहाल अस्पताल में उनका परिवार उनके साथ है। कई दलों ने हुड्डा के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और जल्दी ठीक होने की कामना की है।

हुड्डा ने खुद की जानकारी

इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है कि वे दोपहर के बाद चेक-अप के लिए अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें रात भर अस्पताल में भर्ती रहकर आराम करने और बुधवार सुबह आगे की जांच कराने की सलाह दी है। हुड्डा ने बताया कि उनकी पत्नी आशा हुड्डा, बेटे और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं। उन्होंने कहा है कि जब तक सभी टेस्ट पूरे नहीं हो जाते, तब तक वे डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।

भाजपा-INLD ने जताई चिंता

इस बीच हुड्डा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही हरियाणा के अलग अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। भाजपा नेता सतीश नांदल ने हुड्डा को बड़े भाई जैसा बताते हुए कहा कि व्यक्तिगत संबंध राजनीतिक मतभेदों से बढ़कर हैं। उन्होंने कहा, "भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमारे लिए बड़े भाई की तरह हैं। हम ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। राजनीति अलग विषय है, लेकिन भाईचारा सबसे पहले आता है।" वहीं भाजपा रोहतक जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका ने भी हुड्डा के जल्द ठीक होकर घर लौटने की प्रार्थना की।

इनेलो (INLD) के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णा कौशिक ने रोहतक बार काउंसिल में हुड्डा के साथ बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जल्द से जल्द ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती