सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी सजा; तिहाड़ में थे बंद

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का की मौत हो गई है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। कुमार कांग्रेस नेता थे और साल 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में दोषी थे।

Sajjan Kumar
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन हो गया है। जेल में थे बंद।

कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। वह लोकसभा सांसद रह चुके हैं और 1984 के सिख दंगों में दोषी पाए गए थे। हालांकि, दो मामलों में दिल्ली हाई कोर्ट ने जनवरी में उन्हें बरी कर दिया था। खबर है कि राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया था। सफदरजंग अस्पताल ने मौत की पुष्टि कर दी है।

कुमार तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। उन्हें सिख विरोधी दंगों से जुड़े 2 मामलों में सजा सुनाई गई थी। जबकि, 1 मामले में वह बरी हुए थे। ये मामला जनकपुरी इलाके में हुई हिंसा का था। इस केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने जनवरी 2026 में उन्हें बरी कर दिया था। तब अदालत ने यह फैसला सबूतों की कमी का हवाला देते हुए सुनाया था।

2018 और 2025 में सजा

साल 2013 में लोअर कोर्ट ने पालम कॉलोनी के राज नगर पार्ट 1 में 5 लोगों की हत्या मामले में बरी कर दिया था। इसके बाद दिसंबर 2018 में दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसले को पलटा था और आपराधिक साजिश और हत्याओं का दोषी पाया गया था। तब उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी और 1984 सिख विरोधी दंगों को मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया था।

साल 2025 में कुमार को एक और मामले में सजा हुई और राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोषी पाया था। तब भीड़ ने दो लोगों की हत्या कर दी थी। अभियोजन पक्ष ने तब कुमार के लिए मौत की सजा की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। एक मामले में बरी होने के बाद भी वह इन दो मामलों में सजा काट रहे थे।

पूर्व PM की हत्या के बाद भड़की थी हिंसा

31 अक्तूबर 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई थी। पूर्व पीएम की उनके ही दो बॉडीगार्ड्स सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने हत्या कर दी थी। इसके बाद कई समूहों ने सिख समुदाय पर हमले किए। उस दौरान उनके घरों, दुकानों को निशाना बनाया गया था। इस दौरान सबसे ज्यादा दिल्ली प्रभावित हुई थी।

कौन थे सज्जन सिंह

सज्जन सिंह का जन्म 23 सितंबर 1945 को हुआ था। वह साल 1977 में दिल्ली में पार्षद बने थे। बाद में वह कांग्रेस की दिल्ली इकाई के सचिव बने। उन्हें पूर्व पीएम संजय गांधी का करीबी माना जाता था। साल 1980 में उन्होंने आउटर दिल्ली क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। बाद में वह 1991 और 2004 में भी लोकसभा चुनाव जीते थे।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी सजा; तिहाड़ में थे बंद