अभिजीत दीपके के घर पहुंचे हाई प्रोफाइल मेहमान, पूर्व CM ने भी मिलने का समय मांगा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके राजधानी दिल्ली में आंदोलन पूरा होने के बाद अब अपने घर पहुंच गए हैं। खास बात है कि यहां उनसे मिलने के लिए एक के बाद एक नेता और मंत्री पहुंच रहे हैं। हाल ही में एक पूर्व सीएम ने उनसे बात की।

Abhijeet Dipke
अभिजीत दीपके आंदेलन खत्म होने के बाद टायफाइड का शिकार हो गए थे और बुधवार को घर छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे हैं। (ANI Video Grab)

दिल्ली में छात्र आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता फाउंडर अभिजीत दीपके अब राजनीतिक गलियारों में भी पॉपुलर हो रहे हैं। इसके संकेत उनसे मिलने वाले नेताओं की लाइन से मिल रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री से लेकर नेता मीटिंग कर चुके हैं। वहीं, कई नेता टाइम मांग रहे हैं। CJP के बैनर तले हुए आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

आंदोलन के बाद दीपके टायफाइ़ड का शिकार हो गए थे, जिसके चलते वह आंदोलन खत्म होने के बाद भी राजधानी दिल्ली में रहे और इलाज कराया। बुधवार को वह अपने गृहनगर छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे थे। तब से ही उनके घर पर नेताओं का मिलने आना लगातार जारी है।

शिवसेना के दोनों गुट मिल रहे

गुरुवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) गुट के नेता चंद्रकांत खैरे दीपके के आवास पर पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीटिंग के दौरान उन्होंने सीजेपी फाउंडर की महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी बात कराई थी।

एबीपी मराठी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ठाकरे और दीपके की फोन पर बात हुई। उस दौरान शिवसेना यूबीटी प्रमुख ने सफल आंदोलन के लिए बधाई दी और तारीफ भी की। खबर है कि उन्होंने सीजेपी के संस्थापक की शादी के बारे में पूछा और परिवार का भी हाल जाना। इतना ही नहीं उन्होंने दीपके को मुंबई स्थित आवास मातोश्री का भी न्योता दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसपर दीपके ने जवाब दिया, 'मैं सभी से मिलना चाहूंगा। मैं जरूरत मातोश्री आऊंगा।'

पूर्व मंत्री भी मिले

रविवार को ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट भी पहुंचे थे। उन्होंने मुलाकात के बाद बताया था कि वह लंबे समय से दीपके के परिवार को जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह पहले मिलने इसलिए नहीं गए, क्योंकि मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से देखा जा सकता था।

शिरसाट ने कहा कि दीपके को सुरक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा था, 'उनके माता-पिता परेशान थे, क्योंकि हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे सुरक्षित रहें। वह परिवार की तरह हैं और मैं यहां केवल प्रभारी मंत्री के तौर पर नहीं आया हूं। अभिजीत के महाराष्ट्र पहुंचने पर उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए। मैं इस बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करूंगा।'

एक और बड़ी मीटिंग

शिवसेना के विधान परिषद सदस्य बच्चु कडू गुरुवार को दीपके के घर पहुंचे थे। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह दीपके से निजी तौर पर मिलने आए हैं, न कि सरकार या अपनी पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर। उन्होंने कहा था, 'मैं यहां एक आंदोलनकारी के तौर पर, दूसरे आंदोलनकारी से मिलने आया हूं।' उन्होंने इसे निजी मुलाकात बताया और कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए दीपके को बधाई दी जानी चाहिए।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिजीत दीपके के घर पहुंचे हाई प्रोफाइल मेहमान, पूर्व CM ने भी मिलने का समय मांगा