Hindi NewsIndia Newsforcing minor girl into prostitution Thane court sentences woman to 7 years
नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए किया मजबूर, अदालत ने महिला को सुनाई सजा

नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए किया मजबूर, अदालत ने महिला को सुनाई सजा

संक्षेप:

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने के मामले में 51 वर्षीय एक महिला को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Sat, 18 Oct 2025 04:01 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, ठाणे
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने के मामले में 51 वर्षीय एक महिला को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी एस देशमुख ने आरोपी काजल बाबू चंदन को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत कई गंभीर अपराधों के लिए दोषी ठहराया। पंद्रह अक्टूबर के आदेश की एक प्रति शनिवार को उपलब्ध कराई गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसे आई पुलिस के शिकंजे में
अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 30 मार्च, 2022 को तब सामने आई जब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लड़कियों से वेश्यावृत्ति करा रही है। इसके बाद एक फर्जी ग्राहक के साथ जाल बिछाया गया और आरोपी को पकड़ लिया गया। नाबालिग पीड़िता, जो घटना के समय 16 वर्ष की थी, आरोपी के साथ पाई गई और जांच से पता चला कि वह कपड़े खरीदने के बहाने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी।

नरमी बरतने से इनकार
बचाव पक्ष ने अदालत से अभियुक्त की हिरासत की अवधि का हवाला देते हुए नरमी बरतने की गुहार लगाई। हालांकि, अदालत ने ऐसे अपराधों के लिए अनिवार्य न्यूनतम सजा का हवाला देते हुए नरमी बरतने से इनकार कर दिया। अदालत ने दोषी को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर 19,000 रुपये का जुर्माना लगाया।