Hindi NewsIndia NewsFor everything you can not come to Court go and make representation to Government Why CJI BR Gavai said in Supreme Court
हर चीज के लिए हमारे पास मत आइए; जाइए सरकार से गुहार लगाइए; CJI गवई ने क्यों कहा ऐसा

हर चीज के लिए हमारे पास मत आइए; जाइए सरकार से गुहार लगाइए; CJI गवई ने क्यों कहा ऐसा

संक्षेप: याचिका खारिज करते हुए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने दो टूक कहा कि जाइए सरकार के सामने जाकर अपनी बात रखिए। संविधान के अन्य अंग भी काम कर रहे हैं। हर बात के लिए आप अदालत नहीं आ सकते।

Thu, 16 Oct 2025 03:07 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बी आर गवई अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी बेबाकी से सबका ध्यान खींचा है। दरअसल, उनकी अध्यक्षता वाली पीठ के सामने सुनवाई के लिए आज (गुरुवार, 16 अक्टूबर को) एक जनहित याचिका (PIL) आई थी, जिसमें सरकारी और निजी बसों में अत्यधिक भीड़भाड़ पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इसके अलावा बसों में भीड़ नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश देने की भी मांग की गई थी लेकिन CJI गवई ने PIL याचिका खारिज कर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

याचिका दायर करने वाले वकील ने CJI के सामने तर्क दिया कि यह बहुत अहम मुद्दा है क्योंकि इस वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत होती है। याचिका में बसों की ओवरलोडिंग से लोगों के जीवन को हो रहे खतरे के अलावा बसों में सामान की ढुलाई से सरकार को हो रहे राजस्व के नुकसान का भी हवाला दिया गया था। याचिका में मोटर वेहिकल्स एक्ट, 1988 और सेंट्रल मोटर वेहिकल्स रूल्स, 1989 का सख्ती से पालन कराने की मांग की गई थी लेकिन PIL खारिज कर दी गई।

ये भी पढ़ें:'जूताकांड' पर राकेश किशोर की मुश्किलें बढ़ीं, अवमानना का केस चलाने को मंजूरी

सरकार के कई अंग हैं जो इसकी व्यवस्था देखते हैं

याचिका खारिज करते हुए CJI गवई ने दो टूक कहा, "जाइए सरकार के सामने जाकर अपनी बात रखिए। संविधान के अन्य अंग भी काम कर रहे हैं। हर बात के लिए आप अदालत नहीं आ सकते।" CJI ने स्पष्ट किया कि सरकार के कई अंग हैं जो इसकी व्यवस्था देखते हैं, इसलिए याचिकाकर्ता को सरकार से संपर्क कर इस मुद्दे को उठाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में लागू होंगे RTE और TET? अब CJI गवई करेंगे फैसला

याचिकाकर्ता का मकसद क्या?

बता दें कि त्योहोरी सीजन में बसों और ट्रेनों में निर्धारित क्षमता और संख्या से बहुत ज्यादा यात्री सफर करते हैं। बसों में 16 से 18 टन वजन ढोने की क्षमता होती है लेकिन इस सीमा से ज्यादा भार ढोया जा रहा है। कई बार बस की छतों पर ज्यादा सामान रखे जाने से भी बसें अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होती हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB)की रिपोर्ट भी इस बात की तस्दीक करती है कि बस की ओवरलोडिंग के चलते हर साल हजारों लोगों की जान चली जाती है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।