बेंगलुरु फूड डिपार्टमेंट ने फाइव स्टार होटलों में मारा छापा, मिली कई कमियां; ऐक्शन शुरू

एएनआई, बेंगलुरु
Follow us on Google News
share

बेंगलुरु के कई फाइव स्टार और थ्री स्टार होटल में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने छापा मारा। इस दौरान इन होटलों में टीम छापा मारा तो इनका सच सामने आ गया। 30 टीमों ने 26 होटलों का निरीक्षण किया और कई कमियां मिलीं।

फूड डिपार्टमेंट ने फाइव स्टार होटल में मारा छापा
फूड डिपार्टमेंट ने फाइव स्टार होटल में मारा छापा

बेंगलुरु के कई फाइव स्टार और थ्री स्टार होटल में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने छापा मारा। इस दौरान इन होटलों में टीम छापा मारा तो इनका सच सामने आ गया। 30 टीमों ने 26 होटलों का निरीक्षण किया और पाया कि इन होटलों में एक्सपायर पैक्ड फूड, गलत तरह से लेबलिंग और खाने के रखरखाव में गंदगी के साथ सब्जियों में भी फंफूद लगी हुई मिली है। इस दौरान टीम ने पाया कि इन होटलों में मांसाहारी और शाकाहारी खानों के अलग-अलग करने की व्यवस्था भी नहीं थी। इन कमियों के बाद विभाग ने ऐक्शन लेना शुरू कर दिया है।

उल्लंघन पर नोटिस, शुरू होगी कानूनी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिलने के बाद संबंधित फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) को नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित मामलों में एडजुडिकेटिंग ऑफिसर के समक्ष कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अभियान के दौरान अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए। इनमें चाय पाउडर, चिकन, मटन, मछली, खाद्य तेल, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, टोमैटो सॉस, नींबू का रस, चीज, पापड़, काजू, अदरक, काली मिर्च पाउडर, मसाला पाउडर और दूध समेत कई अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं। इन नमूनों की जांच के बाद नियमों के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया की शिकायतों के बाद बढ़ाई गई सख्ती

विभाग को आम लोगों की ओर से लगातार खराब गुणवत्ता और साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं। सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो और पोस्ट सामने आए थे, जिनमें रेस्तरां और होटलों की रसोई में गंदगी, खाद्य पदार्थों की खराब हैंडलिंग और मानकों के विपरीत सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लगाए गए थे। इन शिकायतों के बाद विभाग ने जांच अभियान तेज किया है।

यह अभियान कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री यूटी खादर के निर्देश पर शुरू किया गया है। हाल के महीनों में गोभी मंचूरियन, कबाब और अन्य तैयार खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठे हैं। इसके अलावा कई जगहों पर अस्वच्छ किचन और खाद्य पदार्थों को गलत तरीके से रखने की शिकायतें सामने आई थीं।

पिछले साल भी चला था 'ऑपरेशन ईट राइट'

कर्नाटक सरकार इससे पहले भी खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चला चुकी है। पिछले साल फूड पॉइजनिंग और खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल की शिकायतों के बाद 'ऑपरेशन ईट राइट' के तहत कई होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई थी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने के साथ जुर्माना भी लगाया गया था।

विभाग का ताजा अभियान ऐसे समय में चलाया जा रहा है जब राज्य में बाहर खाना खाने वाले लोगों के बीच खाद्य गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर चिंता बढ़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबेंगलुरु फूड डिपार्टमेंट ने फाइव स्टार होटलों में मारा छापा, मिली कई कमियां