'तुम आज नहीं मरोगे’, हमले के बाद जब भारतीय पायलट स्मित मच्छार से किसने कही ये बात

लाइव हिन्दुस्तान
share

इजरायली नागरिक यानिव हयून ने विमान में घटे उस खौफनाक घटना के बारे में जानकारी दी। हयून ने बताया कि, वह कॉकपिट के दरवाजे तक पहुंचे तो वह खुला हुआ था। इसके बाद उन्होंने एक क्रू मेंबर के साथ मिलकर दरवाजे को जोर से धक्का दिया, फिर…

Flydubai Plane Crisis pilot
यानिव हयून ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की

इजरायली यात्री यानिव हयून ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से कहा था, “तुम आज नहीं मरोगे।” उन्होंने यह बात उस समय कही, जब तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में उनके को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला कर दिया था। बता दें कि, 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा हुआ। कॉकपिट के अंदर ओमानी पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद विमान तेजी से नीचे जाने लगा। स्मित मच्छार ने अपनी जान की परवाह किए बिना हमलावर से लड़ा और कॉकपिट का दरवाजा खोलकर 180 लोगों की जान बचाई।

TV शो देखकर हासिल की ये जानकारी

यानिव हयून ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि, वह उनके लिए हीरो हैं। बता दें कि, यानिव हयून और उनकी बेटी नोआ उन 174 यात्रियों में शामिल थे, जो फ्लाइट FZ-1073 में सवार थे। स्मित मच्छार ने जब कॉकपिट का दरवाजा खोला जो यानिव हायून ने हमलावर को काबू करने और विमान को संभालने में मदद की। खास बात यह है कि उसे विमान उड़ाने की कोई ट्रेनिंग नहीं मिली थी। उसने एक TV शो देखकर विमान के कंट्रोल के बारे में जानकारी हासिल की थी।

कॉकपिट के अंदर था डरावना नजारा..

इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में इजरायली नागरिक यानिव हयून ने विमान में घटे उस खौफनाक घटना के बारे में जानकारी दी। हयून ने बताया कि, वह कॉकपिट के दरवाजे तक पहुंचे तो वह खुला हुआ था। इसके बाद उन्होंने एक क्रू मेंबर के साथ मिलकर दरवाजे को जोर से धक्का दिया और किसी तरह अंदर पहुंच गए। अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि कैप्टन स्मित मच्छर कॉकपिट के फर्श पर घायल हालत में पड़े थे। हयून ने बताया कि पायलट को काफी गंभीर चोटें आई थीं और वह फर्श पर पड़े हुए थे।

हयून ने बताया कि ओमानी को-पायलट विमान के कंट्रोल पर था और ऐसा लग रहा था कि वह विमान के सिस्टम के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। हयून ने उसे पीछे से पकड़कर कंट्रोल से दूर कर दिया। उन्होंने बताया कि को-पायलट ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की और कॉकपिट में वापस जाना चाहता था, लेकिन यात्रियों ने उसे ऐसा नहीं करने दिया। हयून ने कहा कि उन्होंने उसे कॉकपिट से बाहर खींच लिया। कुछ यात्री को-पायलट को रोकने में जुटे थे, जबकि दूसरे लोग घायल कैप्टन स्मित मच्छर की मदद करने की कोशिश कर रहे थे।

विमान में थे 166 इजरायली

जानकारी के मुताबिक, विमान में 174 लोग सवार थे, जिनमें करीब 166 इजरायली नागरिक बताए गए हैं। स्मित मच्छार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। को-पायलट भी घायल हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, सऊदी अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

Rajat Kumar

लेखक के बारे में

Rajat Kumar

रजत कुमार, बीते आठ सालों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। अपने आठ साल के पत्रकारिता करियर में मैंने, प्रभात खबर, इंडिया टुडे और मनीकंट्रोल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है। फिलहाल, लाइव हिंदुस्तान के साथ अपने पत्रकारिता के सफर को आगे बढ़ा रहा हूं।

आम लोगों की कहानियां लिखना और उन्हें सुनाना बेहद पंसद है। बीते आठ सालों से ऐसी कई कहानियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है। पत्रकारिता के इस सफर में दो लोकसभा चुनाव और पांच से अधिक विधानसभा चुनाव को कवर करने का भी मौका मिला है। चुनावी रिपोर्टिंग के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की पत्रकाारिता भी जारी है। राजनीति, क्रिकेट, सिनेमा और इतिहास पसंदीदा विषय रहे हैं। इस विषयों पर लिखना- पढ़ना जारी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘तुम आज नहीं मरोगे’, हमले के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार से किसने कही ये बात