पहली बार भारत में गरजे जापानी लड़ाकू विमान, तेजस और राफेल के संग दिखाए करतब

लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत और जापान के बीच पहली बार रक्षा सहयोग का नया अध्याय जुड़ा है। जापानी लड़ाकू विमानों ने भारत के आसमान में युद्धाभ्यास किया। साथ में राफेल, तेजस और सुखोई विमानों ने भी अपनी ताकत दिखाई।

Japan
जोधपुर में भारत और जापान का संयुक्त युद्धाभ्यास

भारत और जापान के बीच रविवार को रक्षा सहयोग में एक नया अध्याय जुड़ गया। जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय धरती से उड़ान भरते हुए संयुक्त वायु अभ्यास में हिस्सा लिया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने इसे भारत-जापान रक्षा संबंधों और साझेदारी के इतिहास में एक बड़ा पड़ाव बताया।

भारत-जापान द्विपक्षीय वायुसेना अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2026’ के तहत जापानी वायुसेना प्रमुख जनरल ताकेहिरो मोरिता ने पायलट के साथ तेजस जेट में उड़ान भरी, जबकि एयर चीफ मार्शल सिंह ने तेजस जेट में अकेले उड़ान भरी। यह अभ्यास 9 से 22 सितंबर तक जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर आयोजित हो रहा है। इसमें भारतीय वायुसेना के स्वदेशी ‘तेजस’, ‘सुखोई-30एमकेआई ‘ और ‘राफेल’ जैसे अग्रिम पंक्ति के विमान शामिल हैं, जबकि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स की ओर से एफ-2ए लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं।

20-25 मिनट का सफर : दोनों वायुसेना प्रमुखों की यह संयुक्त उड़ान लगभग 20 से 25 मिनट तक चली। फॉर्मेशन ने हवाई क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरी और उतरने से पहले एक शानदार ‘पील-ऑफ’ पैंतरा प्रदर्शित किया।

अमेरिका के साथ भी भारतीय सेना का तालमेल

भारत और अमेरिका के बीच आयोजित 22वें संयुक्त सैन्य अभ्यास 'युद्धाभ्यास 2026'में भारतीय सेना के श्वान दस्ते ने शानदार युद्ध कौशल दिखाया। इस दौरान भारतीय सेना के डॉग्स करतबों को देख अमेरिकी सेना हैरान हो गए। युद्धाभ्यास में चार विशेष प्रशिक्षित श्वान राइस, विक्टर, जैक और राउडी ने हिस्सा लिया। विशेष सैन्य अभियानों के दौरान इन डॉग्स ने सैनिकों को मिलने वाले महत्वपूर्ण सहयोग और अपनी अद्भुत परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

फुर्ती और सामंजस्य का मिश्रण

अमेरिकी सेना के साथ पेशेवर आदान-प्रदान के तहत इन श्वानों ने कमरे में घुसकर दुश्मन पर हमला करना और ऊंचाई से रस्सी के सहारे उतरना जैसी ड्रिल्स में भाग लिया। अमेरिकी सैनिकों ने चुनौतीपूर्ण सामरिक स्थितियों में इनके प्रशिक्षण, फुर्ती और सैनिकों के साथ इनके तालमेल को करीब से देखा। युद्ध अभ्यास में इन डॉग्स की भागीदारी भारतीय सेना के कैनाइन दस्ते, खासकर स्वदेशी नस्लों की बढ़ती भूमिका को सामने लाती है।

जापानी वायुसेना प्रमुख मोरिता ने कहा कि उन्नत प्रशिक्षण से आपसी समझ विकसित होगी और विश्वास मजबूत होगा। मोरिता ने कहा कि ‘तेजस’ भारत के तकनीकी नवाचार का एक प्रतीक है और मेक इन इंडिया पहल को साकार करता है। मोरिता ने कहा कि यह अभ्यास दोनों देशों के बीच दूसरा द्विपक्षीय फाइटर अभ्यास है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपहली बार भारत में गरजे जापानी लड़ाकू विमान, तेजस और राफेल के संग दिखाए करतब