बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास AAP का प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हो गई FIR
सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास AAP कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। यह एफआईआर DSGMC ने दर्ज करवाई है।

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन करने और शांति भंग करने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी (DSGMC) गुरुद्वारे की व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने, भ्रामक वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। दिल्ली पुलिस ने शिकायत के बाद एफआईआरदर्ज कर ली हैऔर वीडियो फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
एक दिन पहले ही डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा था. सिख समुदाय में नाराजगी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा था कि कमेटी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ऐक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि कुछ प्रदर्शकारी गुरुद्वारे में दाखिल हो गए और फिर पोस्टर लहराने लगे और नारे लगाने लगे। यह किसी भी धार्मिक स्थान की पवित्रता का अपमान है।
हरमीत सिंह कालरा ने कहा, पिछली बा भी गुरुघऱ के अंदर प्रदर्शनकारी आए थे। उन्हें व्यवस्था भी दी गई। यह हमारा फर्ज है। लेकिन इसपर राजनीति बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पहले जब प्रदर्शकारी आए तब वे खाली हाथ थे।जैसे ही 50 लोग इकट्ठा होते हैं वैसे ही गुरुघर के अंदर नारेबाजी शुरू कर दी। यह सिख कौम और गुरुघर की मर्यादा से अलग है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह पता चला कि ये सारे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता थे और अरविंद केजरीवाल की तरफ से भेजे गए थे।
गुरुद्वारे में पुलिस के प्रवेश पर भी आपत्ति
उन्होंने गुरुद्वारे के अंदर पुलिस के प्रवेश पर भी आपत्ति जताई है। हरमीत सिंह कालका ने डीसीपी से अपील की है कि वे पुलिसवालों को निर्देश जारी करें कि गुरुद्वारे में किसी हालत में प्रवेश ना करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो भी उपद्रव मचाया है उसको लेकर उनके पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
अल्पसंख्यक आयोग से भी कार्रवाई की मांग
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने यहां के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब के परिसर में कथित तौर पर राजनीतिक नारेबाजी और तख्तियां दिखाए जाने को लेकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग से कार्रवाई की मांग की है।
सिंह ने आयोग के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल को लिखे पत्र में उनसे इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के समर्थकों और वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े लोगों ने एक प्रमुख सिख तीर्थ स्थल का इस्तेमाल राजनीतिक मंच के रूप में किया है। राजनीतिक फायदों के लिए गुरुघर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है।

