Hindi NewsIndia NewsFarooq Abdullah lashes out at those targeting Kashmiris Following Hitler path
हिटलर के रास्ते पर... कश्मीरियों को निशाना बनाने वालों पर भड़के अब्दुल्ला, तानाशाह से तुलना

हिटलर के रास्ते पर... कश्मीरियों को निशाना बनाने वालों पर भड़के अब्दुल्ला, तानाशाह से तुलना

संक्षेप:

Farooq Abdullah: देश के कई हिस्सों में कश्मीरियों के साथ हुई हिंसा की खबरों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि यह लोग हिटलर के रास्ते पर चल रहे हैं, एक दिन ऐसा आएगा जब यह अतिवादी चले जाएंगे।

Jan 01, 2026 03:40 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देश में कई जगह पर कश्मीरियों के साथ हुई हिंसा को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने अपनी भड़ास निकाली है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में कश्मीरियों को निशाना बनाने वाले यह लोग ‘हिटलर के रास्ते पर’ चल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि एक समय के बाद यह 'अतिवादी' लोग खत्म हो जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कश्मीरियों के हाथ देश में हुई हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग हिटलर जैसा शासन बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "यह हमारी किस्त्म है कि कुछ लोग ऐसे हैं, जिनका मकसद कुछ और ही है। यह हिटलर के रास्ते पर चलकर हिटलर जैसा शासन बनाना चाहते हैं। लेकिन इन्हें याद रखना चाहिए कि हिटलर ने भी खुद को गोली मार ली और खत्म हो गया। वहीं, नाजीवाद का भी अंत हो गया। यहां भी एक समय आएगा जब यह अतिवादी चले जाएंगे।"

गौरतलब है कि हाल ही में देश के कुछ इलाकों में कश्मीरियों के साथ हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं। इनमें दिल्ली, हरियाणा तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में हुई घटनाएं शामिल थीं। इसमें शॉल बेचने के लिए आने वाले कश्मीरी युवाओं के साथ मारपीट करने और परेशान करने की घटनाएं दर्ज हुई थी। इसी मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी राय रखी थी।

बांग्लादेश हमारा पुराना मित्र, जयशंकर की यात्रा फायदेमंद: अब्दुल्ला

विदेश मंत्री जयशंकर की खालिदा जिया के निधन पर बांग्लादेश यात्रा को लेकर अपनी बात रखते हुए फारुख ने कहा कि यह अच्छा है। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश हमारा पुराना मित्र है। हमें इस दोस्ती को आगे बढ़ाना होगा और इसे और मजबूत करना होगा।"

पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को लेकर अपनी बात रखते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि यह साल भारत की पड़ोसी देशों के साथ दोस्ती को बढ़ाए, ताकि हम इन मुश्किलों से निकल सकें। उन्होंने कहा,, "नया साल शुरू हो गया है। ईश्वर बारिश और बर्फ भेजे ताकि हमारी परेशानियां कम हों। मैं प्रार्थना करता हूं कि हमारे देश में शांति बनी रहे और हम पड़ोसी देशों के साथ दोस्ती करें, ताकि इन मुश्किलों से बाहर निकल सकें।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , Ajit Pawar Death LIVE Updates , अजित पवार प्लेन क्रैश और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।