अमृतसर में फेमस मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकार हत्या, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी थे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली लगने के बाद वह काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। इसके बाद अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

MADD SANDHU
अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या

अमृतसर में फेमस मेकअप आर्टिस्ट और LGBTQ इन्फलुएंसर मैड संधू उर्फ मधुसूधन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें शनिवार को गोली लगने के बाद वह सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े नजर आए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक पर आए दो लोगों ने मैड संधू पर ताबडतोड़ गोलीबारी कर दी। इसकी वजह से वह वहीं जमीन में गिर गए। इस हालत में उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बता दें, सोशल मीडिया और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम मैड संधू LGBTQ समुदाय को सपोर्ट करते थे। वह लगातार जेंडर से जुड़े मुद्दों पर बात करने के लिए पॉडकॉस्ट में शामिल होते थे। वह खुलेतौर पर अपने आप को 'गे' स्वीकार करते थे। इसकी वजह से उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर होमोफोबिक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता था।

संधू की हत्या ऐसे वक्त पर हुई है, जब कुछ समय पहले ही बठिंडा में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को भी इसी तरह से मार दिया गया था। उस हत्या की जिम्मेदारी एक कट्टरवादी समूह ने ली थी। दावा किया गया था कि इंफ्लुएंसर के वीडियो अश्लील होते हैं। इसी तरह से जून 2025 में कंचन कुमारी उर्फ 'कमल कौर भाभी' की भी हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि उन्हें एक कट्टरपंथी निहंग सिख विजििलेंटे अमृतपाल सिंह मेहरॉन ने पेड ब्रांड प्रमोशन के झूठे बहाने से लुधियाना स्थित उनके घर से बाहर बुलाया था। मेहरॉन और उसके साथियों ने इस हत्या को 'मोरल पुलिसिंग' के एक गंभीर कृत्य के तौर पर अंजाम दिया था। आरोपियों का दावा था कि कौर का कंटेंट अनैतिक और अश्लील था।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअमृतसर में फेमस मेकअप आर्टिस्ट और इंफ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकार हत्या