फलता के ‘पुष्पा’ का द एंड; अभिषेक बनर्जी के गढ़ में जीती भाजपा, जहांगीर खान का बुरा हाल

लाइव हिन्दुस्तान, फलता
Follow us on Google News
share

फलता विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को बड़ी जीत मिली  है। यहां पर पुष्पा कहे जाने वाले जहांगीर खान के राज का द एंड हो गया। जहांगीर ने हालांकि नाम वापस ले लिया था, लेकिन समय निकल जाने की वजह से ईवीएम पर उनका नाम रहा। वह चौथे पर रहे और करारी हार झेली।

फलता के ‘पुष्पा’ का द एंड; अभिषेक बनर्जी के गढ़ में जीती भाजपा, जहांगीर खान का बुरा हाल

Falta Election Result, Jahangir Khan Pushpa Lost: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह से चल रही काउंटिंग पूरी हो चुकी है। ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के करीबी माने जाने वाले जहांगीर खान की करारी हार हुई। भाजपा के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। जहांगीर खान ने 21 मई को फिर से हुई वोटिंग से ठीक पहले अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। हालांकि, उम्मीदवारी वापस लेने का समय निकल जाने की वजह से ईवीएम में उनका नाम था और सात हजार से ज्यादा वोट पड़े। जहांगीर को फलता का पुष्पा भी कहा जाता है। फलता विधानसभा डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है और डायमंड हार्बर को अभिषेक बनर्जी का गढ़ भी माना जाता रहा है।

काउंटिंग की शुरुआत से ही भाजपा उम्मीदवार को बड़ी बढ़त मिल गई थी। जहांगीर की हालत इतनी खराब हो गई कि वह सीपीआईएम, कांग्रेस उम्मीदवार से भी पिछड़ गए और चौथे नंबर पर चले गए। देबांग्शु पांडा को एक लाख से ज्यादा वोटों से (109021) यह जीत मिली। बंगाल चुनाव के दौरान, फलता के कई बूथों पर धांधली का आरोप लगाया गया था। कई ईवीएम पर भाजपा के चिह्र के ऊपर टेप लगाकर उसे छिपा दिया गया था। भाजपा की शिकायत के बाद, फलता में चुनाव आयोग ने फिर से वोटिंग का आदेश दिया और 21 मई को सीट पर नए सिरे से मतदान हुआ।

जहांगीर खान ने बंगाल चुनाव के दौरान अपनी छवि पुष्पा वाली बना रखी थी अक्सर वह झुकेगा नहीं वाले अंदाज में बयान देते थे। यूपी के आईपीएस अधिकारी अजयपाल शर्मा को एक विवाद के दौरान जवाब देते हुए कहा था कि अगर वह सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं। इसके बाद से जहांगीर को फलता का पुष्पा भी कहा जाने लगा और मीडिया में इसी नाम से संबोधित किया जाने लगा।

फलता के वोटर्स का आभारी: शुभेंदु अधिकारी

देबांग्शु की जीत पर बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''बदनाम ‘डायमंड हार्बर’ मॉडल अब ‘तृणमूल के नुकसान’ का मॉडल बन गया है। सबसे पहले और सबसे जरूरी बात, मैं फलता के लोगों, उस दिव्य जनता के सामने नतमस्तक होकर उन्हें प्रणाम करता हूं, जिन्होंने फलता विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देबांग्शु को विधानसभा भेजने के लिए एक जोरदार जनादेश दिया। मैं फलता के मतदाताओं का विशेष रूप से आभारी हूं। मैंने उनसे अपील की थी कि वे भाजपा उम्मीदवार की जीत एक लाख वोटों के अंतर से सुनिश्चित करें, और जीत का अंतर एक लाख आठ हजार से भी ज्यादा हो गया है। हम विकास के जरिए इस कर्ज को चुकाएंगे। हम एक ‘स्वर्णिम फलता’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''

फलता के नतीजों पर अभिषेक बनर्जी का ईसी पर हमला

फलता के नतीजों पर अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग (ईसी) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोबारा हुए मतदान की गिनती में कई बड़ी विसंगतियां सामने आई हैं। आज दोपहर 3:30 बजे तक, सभी 21 राउंड पूरे हो चुके थे। 4 मई को, इसी समय तक, केवल 2-4 राउंड ही पूरे हुए थे। देश चुनाव आयोग से इस बारे में स्पष्टीकरण का हकदार है। हालांकि पिछले 10 दिनों में फाल्टा के 1000 से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को अपने घर छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा है, फिर भी चुनाव आयोग ने इस पर आंखें मूंदे रखीं। जब आदर्श आचार संहिता लागू थी, तब भी दिन-दहाड़े पार्टियों के दफ़्तरों में तोड़-फोड़ की गई।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें