फलता में करारी हार के बाद फायर हुए अभिषेक बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने भी दिया जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फलता में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद टीएमसी और बीजेपी एक बार फिर आमने-सामने आ गए। अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया तो वहीं सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यही टीएमसी की हार का मॉडल है।

फलता में करारी हार के बाद फायर हुए अभिषेक बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने भी दिया जवाब

पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने अपने प्रतिद्वंद्वी माकपा के शंभु नाथ कुर्मी के खिलाफ कम से कम 1,09,021 वोटों से जीत हासिल की है। इस सीट पर कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मुल्ला मात्र 10 हजार वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। वहीं टीएमसी के जहांगीर खान चौथे नंबर पर खिसक गए। चुनाव परिणाम के बाद डायमंड हार्बर सीट से टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा है कि इस चुनाव में बहुत सारी विसंगतियां पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार चुनाव के बाद तीन बजे तक केवल 2 से 4 राउंड की गिनती पूरी हो पाई थी। जबकि इस बार 3 बजे तक 21 राउंड की गिनती पूरी हो गई।

बता दें कि इस सीट पर कथित गड़बड़ियों के बाद चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को रीपोलिंग का ऐलान कर दिया था। यहां कई बूथों पर ईवीएम पर इत्र जैसी चीज छिड़कने, चुनाव चिह्न को ढकने और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर दोबारा मतदान करवाने का आदेश दे दिया था। रीपोलिंग के दौरान सभी 285 सीटों पर किसी प्रकार के तनाव की खबर नहीं मिली। यहां दोबारा हुए मतदान में शाम 5 बजे तक 86 फीसदी लोगों ने वोट डाल दिया था।

टीएमसी उम्मीदवार ने छोड़ दिया था मैदान

टीएमसी के प्रत्याशी जहांगीर खान ने पहले ही मैदान छोड़ने हुए चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर दिया था। हालांकि ईवीएम पर उनका नाम दिखाई दे रहा था। अभिषेक बनर्जी ने कहा, फलता से टीएमसी के 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भगा दिया गया। वहीं चुनाव आयोग आंखों पर पट्टी बांधे रहा। दिन दहाड़े पार्टी कार्यालयों पर हमला किया गया और आचार संहिता का खुले-आम उल्लंघन किया गया।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि लोगों के नाम डिलीट करवाने वाले निर्वाचन अधिकारी को बंगाल का मुख्य सचिव बना दिया गया है। सबसे चिंता की बात है कि बीजेपी को छोड़कर बाकी दलों के पोलिंग एजेंट्स को भी भगा दिया गया। यह देश में निष्पक्ष चुनावों पर बहुत बड़ा हमला है।

क्या बोले शुभेंदु अधिकारी

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 15 साल बाद लोगों को वोट डालने की आजादी मिली है तो सारा सच सामने आ गया है। टीएमसी माफिया कंपनी बन चुकी थी। राज्य की मशीनरी का इस्तेमाल करके जनता का पैसा खब लूटा गया। उन्होंने कहा कि डायमंड हार्बर मॉडल ही टीएमसी की हार का मॉडल बन गया।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।