Hindi NewsIndia NewsFake Scientist Akhtar Hussaini Arrested In Mumbai India Nuclear Data classified documents
अलेक्जेंडर पामर निकला अख्तर हुसैनी, फर्जी वैज्ञानिक के पास भारत के परमाणु रहस्य? गिरफ्तार

अलेक्जेंडर पामर निकला अख्तर हुसैनी, फर्जी वैज्ञानिक के पास भारत के परमाणु रहस्य? गिरफ्तार

संक्षेप:

एजेंसियां अब बरामद किए गए 14 नक्शों और संदिग्ध डेटा का तकनीकी विश्लेषण कर रही हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं ये जानकारी BARC की आंतरिक सुरक्षा या देश की परमाणु गोपनीयता से जुड़ी तो नहीं है।

Thu, 30 Oct 2025 11:51 AMAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

मुंबई के भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में फर्जी वैज्ञानिक के रूप में घुसपैठ के सनसनीखेज मामले में एक नया खुलासा हुआ है। वर्सोवा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अख्तर कुतुबुद्दीन हुसैनी के पास से संदिग्ध परमाणु डेटा और 14 नक्शे बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इन दस्तावेजों की जांच विशेषज्ञों द्वारा की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनमें कोई संवेदनशील या गोपनीय परमाणु जानकारी तो नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फर्जी पहचान और दस्तावेजों का जाल

पुलिस ने बताया कि हुसैनी कई सालों से अलग-अलग नामों और पहचान के साथ खुद को वैज्ञानिक बताकर लोगों को धोखा दे रहा था। उसके पास से कई फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और BARC के फर्जी पहचान पत्र मिले हैं। इन आईडी में से एक पर उसका नाम अली रजा हुसैन, जबकि दूसरे पर अलेक्जेंडर पामर लिखा हुआ था।

विदेशी नेटवर्क से संपर्क का शक

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, हुसैनी ने पिछले कुछ महीनों में कई अंतरराष्ट्रीय कॉल्स किए हैं। पुलिस अब उसके कॉल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उसका किसी विदेशी नेटवर्क या संदिग्ध एजेंसी से संपर्क तो नहीं था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बरामद किए गए डेटा का कुछ हिस्सा विदेशों में भेजा गया हो सकता है।

पहले भी रहा है विवादों में, 2004 में दुबई से निर्वासित

जांच में यह भी सामने आया है कि हुसैनी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2004 में उसे दुबई से निर्वासित किया गया था, जब उसने खुद को 'वैज्ञानिक' बताते हुए यह दावा किया था कि उसके पास गोपनीय वैज्ञानिक दस्तावेज हैं। डिपॉर्ट होने के बाद भी वह दुबई, तेहरान और अन्य देशों में फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर यात्रा करता रहा।

झारखंड से जुड़ा पासपोर्ट फर्जीवाड़ा

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि झारखंड निवासी मुनज्जिल खान ने हुसैनी के भाई के लिए दो फर्जी पासपोर्ट बनवाए थे। इन पासपोर्ट्स पर दर्ज जमशेदपुर के जिस घर का पता लिखा गया था, वह घर लगभग 30 साल पहले बिक चुका था, जब अख्तर के पिता की मृत्यु हुई थी। पासपोर्ट हुसैनी मोहम्मद आदिल और नसीमुद्दीन सैयद आदिल हुसैनी के नाम पर जारी किए गए थे। पुलिस को शक है कि अख्तर और उसका भाई आदिल हुसैनी, दोनों ने फर्जी पहचान और दस्तावेज़ों का इस्तेमाल कर विदेश यात्राएं कीं।

भाई की गिरफ्तारी और झूठी कहानी

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने हाल ही में आदिल हुसैनी को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर अपने भाई अख्तर को मुनज्जिल खान से मिलवाने वाला था। जांच के दौरान अख्तर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा था कि उसका भाई कई साल पहले मर चुका है, लेकिन जांच में उसका झूठ सामने आ गया।

नए आरोपी की तलाश में पुलिस

जांच में अब एक और नाम सामने आया है- इलियास खान, जो मुनज्जिल खान का भाई बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इलियास खान ने अख्तर हुसैनी को फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जैसे स्कूल और कॉलेज की डिग्रियां, मुहैया करवाई थीं। मुंबई पुलिस ने अब उसे वॉन्टेड घोषित कर दिया है।

मुंबई पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब बरामद किए गए 14 नक्शों और संदिग्ध डेटा का तकनीकी विश्लेषण कर रही हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं ये जानकारी BARC की आंतरिक सुरक्षा या देश की परमाणु गोपनीयता से जुड़ी तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और इसलिए जांच को उच्चस्तरीय एजेंसियों के साथ समन्वय में आगे बढ़ाया जा रहा है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।